
भिंडी एक स्वादिष्ट सब्जी है साथ ही सेहत से भरपूर है। भिंडी की सब्जी आप दोपहर में और रात के खाने में दाल, रोटी और पराठे के साथ सेवन कर सकते हैं। स्वाद से भरपूर और बनाने में बहुत आसान है। आप इसे विभिन्न प्रकार से बना सकते है, भिंडी की सब्जी बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
भिंडी की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Bhindi ki Sabzi:-
- आधा किलो भिंडी।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
- 2 छोटी चम्मच सौंफ।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
भिंडी की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Bhindi ki Sabzi:-
- भिंडी धोकर छोटे टुकड़े में काट लें।
- कड़ाही में तेल डाले।
- तेज आंच पर कड़ाही रखे।
- जब तेल गरम हो जाये तब उसमें सौंफ व् जीरा डाले।

सौंफ व् जीरा मिलाएं add saunf and jeera
- जब जीरा पकने लगे तब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और चलाये।

मसाला masala
- अब भिंडी डाले और नमक डाले और अच्छे से मिलाये।

भिंडी मिलाएं Add lady finger
- ढक्कन से ढके और गैस धीमी करे।

ढक्कन से ढकें cover lid
- अब उसे थोड़ी थोड़ी देर (2-3 मिनट) में चलाये।
- भिंडी पकने में लगभग 6-10 मिनट लगते हैं।
- जब भिंडी पक जाये (मुलायम हो जाये) तब ढक्कन हटाए और गैस धीमी आंच पर रहने दे।

भिंडी मसाले में bhindi in masala
- अब 10 मिनट तक थोड़ी थोड़ी देर (हर 1 मिनट) में मिलाये, जिससे भिंडी तल्ले पर न जले।
- गैस बंद करे, भिंडी परोसने को तैयार है।

भिंडी की सब्जी bhindi ki sabzi
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
भिंडी की सब्जी बनाने की विधि Bhindi ki Sabzi Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




