
मटर का निमोना, नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। यह जितना स्वादिष्ट व् खाने में लजीज है, उतना ही बनाने में आसान है। आप एक बार मेरे दिए आसान तरीके से इसे बना कर देखिये, बार बार बनायेगें। आप जरूर बना कर देखें। मटर का निमोना बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
मटर का निमोना का सामान Ingredients for Matar ka Nimona:-
- मटर – 1 किलो छील कर, दरदरा करें।
- गोल बैगन – 1 छोटा छील कर कांटे।
- अदरक लहसुन पेस्ट – 1.5 छोटा चम्मच।
- टमाटर – 3 पिसे हुए।
- आलू – 2 छोटे।
- जीरा – 1 छोटी चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – 1.5 छोटी चम्मच।
- धनिया पाउडर – 1.5 छोटी चम्मच।
- हल्दी पाउडर – 1.5 छोटी चम्मच।
- हींग – आधा छोटा चम्मच।
- तेल – 2 बड़ा चम्मच।
- नमक – 1.5 छोटा चम्मच।
मटर का निमोना बनाने की विधि How to prepare Matar ka Nimona:-
- मटर लें और छील लें, अब हल्का सा मिक्सी में चलाएं जिससे वो दरदरा सा हो जाये।

हरी मटर green peas

दरदरा पिसा हुआ मटर shalow grinded peas
- बैगन लें और छील कर छोटे टुकड़े में कांटे।

बैगन छीलें peel brinjal
- कुकर तेज आंच पर रखें, बैगन डालें और इतना पानी डालें जिससे की वो हल्का सा डूब जाये, साथ में 1 चम्मच नमक डालें और ढक्कन बंद करके 2-3 सिंटी होने दें।

छिले हुए कटे हुए बैगन peeled and chopped brinjal
- कड़ाही में तेल लें और तेज आंच पर रखें, उसमें हींग डालें जीरा डालकर अदरक लहसुन पेस्ट डालें।

जीरा व् अदरक लहसुन पेस्ट Jeera, Garlic Ginger paste
- अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालें साथ में मटर डालें और भुनने दें।
मसाला masala

मसाले में मटर मिलाएं add matar to masala
- टमाटर पीसे।

Tomato Puree पिसा हुआ टमाटर
- आलू छील कर छोटे टुकड़े में कांटे।
- जब मटर भुन जाये, इसमें पिसा हुआ टमाटर डालें, अच्छे से मिलाये व् ढक्कन से ढक कर टमाटर भुनने दें।

भुनी हुई मटर roasted

पिसा हुआ टमाटर डालें add tomato

ढक्कन से ढके cover with lid
- जब टमाटर मटर का मसाला भुन जाये उसमें आलू डालें।

आलू डालें add chopped potato
- कुकर खोलें, उबला हुआ बैगन को करछुल से मसल दे, ताकि वो पानी के साथ एकजान हो जाये।

उबला हुआ बैगन पानी में एकजान किया हुआ boiled brinjal mashed in water
- अब मटर का मसाला कुकर में डालें, बैगन के साथ मिलाएं और 2 सिंटी होने दें।

मसाला बैगन के साथ मिला हुआ masala mixed with brinjal
- थोड़ी देर स्टीम में रहने दें।
- आपका स्वादिष्ट मटर का निमोना परोसने को तैयार है।
- आप इसे पराठे, रोटी या चावल के साथ परोसे।

मटर का निमोना Matar ka Nimona
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





