
दाल पालक बहुत स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है। बच्चे दाल पालक बहुत स्वाद से खाते है, माए इसलिए खुश होती है क्योंकि बच्चे बिना कुछ कहे पालक खा लेते है। दाल पालक में हमे सारी सेहत की चीज़े मिल जाती है, बनाने में बहुत आसान और खाने में बहुत स्वाद। दाल पालक आप रोटी व चावल के साथ परोसिए। दाल पालक रेसिपी/ विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
दाल पालक बनाने का सामान Ingredients for Dal Palak:-
- मूँग दाल 100 ग्राम।
- 50 ग्राम पालक।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 500 मिली लीटर पानी।
छौक लगाने का सामान:-
- एक बड़ा चम्मच देसी घी।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
- आधा छोटा चम्मच जीरा।
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
दाल पालक बनाने की विधि How to prepare Dal Palak:-
- दाल को आधे घंटे के लिए भिगोएे।
- पालक छोटा छोटा काँटे।
- कुक्कर ले उसमें दाल और पालक साथ में डाले, सारे मसाले डाले व पानी डाल दे, ढक्कन बंद कर दे।
- इसे तेज आँच पर रखे।
- 2 सिंटी के बाद आँच धीमी कर दे।
- 10 मिनिट के बाद गैस बंद कर दे।
- स्टीम में रहने दे।
- स्टीम निकलने के बाद ढक्कन खोलें और करछुल से चलायें।
- परोसने वाले बर्तन में निकाले।
- अब एक गोल करछुल ले और तेज आँच पर रखे।
- देसी घी डाले।
- जब घी गरम हो जाए उसमें हींग डाले फिर जीरा और आख़िर में लाल मिर्च पाउडर डाले।
- अब उसे तुरंत दाल में डाले।
- यह दाल का छऔका है।
- आपकी स्वादिष्ट दाल खाने को तैयार है।
- दाल पालक आप रोटी व चावल के साथ परोसिए।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
दाल पालक बनाने की विधि Dal Palak Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




