
हरी मटर नाश्ते के लिए बहुत अच्छी होती है। हरी मटर स्वास्थ के साथ स्वाद में भी लाजवाब होती है। आप हरी मटर खाने में भी खा सकते है। बनाने में बहुत आसान। हरी मटर विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
हरी मटर बनाने का सामान Ingredients for Hari Matar:-
- 500 ग्राम हरी मटर।
- 1/4 छोटी चम्मच हींग।
- 1/2 छोटी चम्मच जीरा।
- 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर।
- आधा इंच अदरक।
- हरी धनिया 12 ग्राम बारीक कटा हुआ।
- हरी मिर्च 1 बारीक कटा हुआ।
- 1 बड़ा चम्मच तेल।
- 1/2 छोटी चम्मच नमक।
हरी मटर बनाने की विधि How to prepare Hari Matar:-
- मटर के दाने निकाल कर अलग रखे ।
- कड़ाही ले, गैस पर रखे और उसमें तेल डाले।
- अब उसमें हींग जीरा और अद्रक डाले।
- अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व धनिया पाउडर डाले।
- मसाले में मटर डाले।
- नमक मिलाए।
- अब ढक्कन से ढक दे।
- 5 मिनिट के बाद उसमें हरी धनिया व हरी मिर्च डाले।
- अच्छे से मिलाए।
- 5 मिनिट बाद आपका हरी मटर तैयार है, काली मिर्च उपर से डाले।
- Hot Tip:– काली मिर्च आपके खाने में इतनी खुश्बू देता है जो आपको खाने की तरफ खींच लाता है।
- गरम गरम परोसिए।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
हरी मटर बनाने की विधि Hari Matar Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




