
शाम की हल्की हल्की सी भूख और कुछ खाने का मन, गोभी के पकोड़े कैसे रहेंगें, बहुत आसान बनाने में और मस्त खाने में, तो सोचिए मत, बना कर देखिए। गोभी के पकोड़े सॉस व हरी धनिया चट्नी के साथ परोसे। गोभी के पकोड़े बनाने की विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
गोभी के पकोड़े बनाने के लिए सामान Ingredients of Gobhi Pakoda:-
- 125 ग्राम बेसन।
- 12 ग्राम सूजी।
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
- हरा मिर्च बारीक कटा हुआ।
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- आधा छोटा चम्मच अजवाइन।
- 110 मिली लीटर पानी।
- आधा कड़ाही तेल, तलने के लिए।
- 1 गोभी।
गोभी के पकोड़े बनाने की विधि How to prepare Gobhi Pakoda:-
- एक कटोरे में बेसन डाले और उपर दिए गये सारे सामान को मिलाए, पानी डाले और अच्छे से मिलाए।
- Hot Tip:- सूजी से पकोड़ी में कुरमुरापन और फ्लेवर आता है।
- अब आधा कड़ाही तेल ले और तेज़ आँच पर रखे, गरम होने का इंतेज़ार करे।
- गोभी ले और छोटे टुकड़े करे।

Gobhi pieces कटी हुई गोभी
- गोभी के टुकड़े बेसन में डिबो कर, हल्के से संभाल कर तेल में डाले।
- अब उसे तलने दे, थोड़ी देर में पलटे, और फिर ये बार बार करे जब तक दोनो तरफ से पकोड़ी पाक जाए व लाल लाल हो जाए।
- अब उसे निकाले और गरम गरम परोसे सॉस व हरी धनिया चट्नी के साथ।
- आपके स्वादिष्ट गोभी के पकोड़े तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
गोभी के पकोड़े बनाने की विधि Gobhi Pakoda Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




