
हमारा कभी कभी हल्का फुल्का खाने का मन करता है, ऐसे ही समय के लिए शक्कर पारा है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है। यहाँ मैंने कुछ आसान तरीके दिए है जिनसे आप आसानी से शक्कर पारा बना सकते है। आप जरूर बना कर देखे। शक्कर पारा बनाने की विधि/ तरीका हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
शक्कर पारा बनाने के लिए सामान Ingredients of Shakarpara:-
- 450 ग्राम मैदा।
- आधी कड़ाही तेल तलने के लिए।
- 20 ग्राम देसी घी।
- 200 ग्राम चीनी।
- 60 मिली लीटर पानी।
शक्कर पारा बनाने की विधि How to prepare Shakarpara:-
- मैदा एक बड़ी प्लेट में डालें, उसमें बीच में हाथ से छेद करे और देसी घी से भर दे।

मैदे में देसी घी डालते हुए Maida putting Desi ghee
- अब मैदा को अपने दोनों हाथों से मिलाये जिससे तेल पूरे में अच्छे से मिल जाये।
Rub between palms हथेली से ऐसे मिलाये
- जब वो अच्छे से मिल जाये तब आप पानी से गूंदे।

Kneading Maida Flour मैदा गूंदना

Maida Dough मैदा गून्द कर
- अब एक चकला व् बेलन लें।
- एक लोई ले बहुत छोटी नहीं, उसे बेलें।

बिली हुई लोई Flattened ball
- बिली हुई लोई को लम्बाई व् चौड़ाई में काटें।

लम्बाई में काटें cut in horizontal line

पूरा काटे cut it till end

चौड़ाई में काटें cut it vertically
- काटे हुए टिकड़ो को अलग रखे।
शक्कर पारा तलने के लिए Deep fry Shakarpara:-
- कड़ाही को तेज़ आंच पर रखे और आधा तेल से भरे तलने के लिए।
- जब तेल गरम हो जाये तब उसमें काटे हुए टुकड़े डाले।

तलिये Fry
- छेद वाली करछुल से थोड़ी देर में पलटते रहे।
- जब लाल हो जाये तब निकालें।

तला हुआ fried
- यह तब तक करे जब तक गूंदे हुआ मैदा ख़तम न हो जाये।
- जब सारी मैदा कटी हुई तल जाये, तब कड़ाही का तेल पूरा निकालें और उसमें चीनी डाल कर तेज़ आंच पर गैस खोले।

चीनी डालिये Sugar in kadahi
- चीनी में 60 मिली लीटर पानी मिलाये।
चीनी में पानी डालिये putting water in sugar
- लगातार चलाते रहें।

मिलाते रहे keep on mixing
- उबलने दीजिये।

उबलते हुए boiling
- जब चीनी अच्छे से पिघल जाये, आप अपनी ऊँगली और अंघूठे के बीच में एक बूँद चीनी वाला पानी ले और दोनों ऊँगली को अलग करे, अगर एक तार जैसा बने तो आपकी चाशनी तैयार है।

एक तार की चाशनी 1 taar ki chashni
- अब सारे टुकड़े चाशनी में डाले और तेज़ी से मिलाये जिससे चाशनी सब पर लग जाये।

चाशनी में in chashni
- 30 सेकंड बाद आप सब पर चीनी चढ़ी हुई देखेंगे।

शक्कर पारा बन गया Shakarpara ready
- शक्कर पारा तैयार है।
- पेपर ज्यादा तेल भी सोक लेता है।
- जब ठंडा हो जाये तब शक्कर पारा एयर टाइट बोतल में रख दें।
- शक्कर पारा तैयार है।
- आप इसे 1 महीने रख सकते है और सेवन कर सकते है।

शक्कर पारा Shakarpara
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





