
सुबह का बढ़िया नाश्ता अगर आपको प्याज की कचौड़ी राजस्थानी मिले तो मज़ा आ जाये, आपको पता है ये चटपटी कचौड़ी बहुत आराम से घर पर बन सकती है। आप इसे जरूर बनाये मेरे दिए सरल तरीके से, जो की बहुत स्वादिष्ट है और बनाने में बहुत आसान। प्याज की कचौड़ी को आप मीठी चटनी के साथ परोसें। प्याज की कचौड़ी राजस्थानी विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
प्याज की कचौड़ी राजस्थानी बनाने का सामान Ingredients for Pyaaz Ki Kachori Rajasthani:-
- 500 ग्राम मैदा।
- 2 छोटी चम्मच देसी घी।
- 5 तेज पत्ता।
- 2 छोटी चम्मच कलौंजी।
- 2 छोटी चम्मच नमक।
- 4 छोटी चम्मच भुना हुआ बेसन।
- 2 छोटी चम्मच गरम मसाला।
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच मोटी सौंफ।
- 2 छोटी चम्मच धनिया साबुत।
- 7-8 बड़ी प्याज़ बारीक़ कटी हुई।
- 1 बड़ा चम्मच तेल।
- तेल से भरी आधी कड़ाही तलने के लिए।
- मीठी चटनी।

प्याज की कचौड़ी राजस्थानी मसाला Pyaaz ki Kachori Rajasthani masala
प्याज की कचौड़ी राजस्थानी बनाने की विधि How to prepare Pyaaz ki Kachori Rajasthani:-
मसाला बनाने की विधि Make Masala Filling:-
- मैदे को बड़ी प्लेट में लें, उसमें दो छोटी चम्मच देसी घी डालें और आधा चम्मच नमक।

मैदा और देसी घी Maida with Pure Ghee
- अच्छे से मिलाइये।

मिलाइये mix maida
- अब उसे गूंद कर एक घंटे के लिए रखिये।

Maida Dough मैदा गून्द कर
- एक कड़ाही में बेसन डाले और भूने, जब अच्छी खुशबू आ जाये हटाए।
- गैस बंद करे और बेसन को अलग निकाल कर रखे।
- मोटी सौंफ और धनिया साबुत को हल्का सा कूटिये और कड़ाही में भून दीजिये।
- अलग रखें।

दरदरा मसाला Crushed Masala
- कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल ले, मध्यम आंच पर रखें, गरम होने पर उसमें गरम मसाला, तेज पत्ता व् कलौंजी डालें।
- जब भुन जाये तब प्याज डालें और आधा छोटा चम्मच नमक डाले, जिससे प्याज़ का पानी निकल कर उड़ जाये।
- जब प्याज़ भुन जाये तब उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, भुना बेसन व् भुनी हुई मोटी सौंफ और धनिया साबुत डालिये।
- जब मसाला अच्छे से भुन जाये, तब हटा कर ठंडा होने के लिए रखें।
- आपका भरने का मसाला तैयार है।

भुना मसाला roasted masala
अब प्याज की कचौड़ी बनाये Make Pyaaz ki Kachori:-
- गुंधा हुआ मैदा लीजिये और बड़ी लोई तोड़िये।
- हाथ से लोई में कटोरी बनाये और मसाला भर दे।

मसाला भरिये filling masala
- कटोरी को बंद करे।
ऐसे बंद करे fold like this
भरी हुई filled
- धीमी आंच पर कड़ाही ले और गरम होने दे।
- तब तक आप सरे मैदे की कचौड़ी भर कर रख लें, एक बार में तीन कचौड़ी तेल में डालें।

तेल में in oil
- धीमीं आंच पर पकने दे जिससे वो अंदर तक करारी हो जाये।

तलते हुए Frying
- जब एकतरफ से लाल लाल हो जाये तब पलटिये।
- जब आपको लगे की वो करारी व् लाल हो गयी है, इसे निकालें।
- मीठी चटनी के साथ परोसें।
प्याज की कचौड़ी राजस्थानी Pyaaz ki kachori Rajasthani
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।






super