
हमारा कभी कभी हल्का फुल्का खाने का मन करता है, ऐसे ही समय के लिए तिकोनी मठरी है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है। यहाँ मैंने कुछ आसान तरीके दिए है जिनसे आप आसानी से तिकोनी मठरी बना सकते है। आप जरूर बना कर देखे। तिकोनी मठरी बनाने की विधि/ तरीका हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
तिकोनी मठरी बनाने के लिए सामान Ingredients of Mathri:-
- 500 ग्राम मैदा।
- 28ग्राम सूजी।
- 150 मिली लीटर तेल।
- डेढ़ छोटा चम्मच नमक।
- डेढ़ छोटा चम्मच अजवाइन।
- 340 मिली लीटर पानी।
- आधा कड़ाही तेल तलने के लिए।
तिकोनी मठरी बनाने की विधि How to prepare Tikoni Mathri:-
- मैदा और सूजी एक बड़ी प्लेट में डालें, उसमें बीच में हाथ से छेद करे और तेल भर दे।
-
- नमक व् अजवाइन भी डालें।
- अब अपने दोनों हाथों से मिलाये जिससे तेल पूरे में अच्छे से मिल जाये।
- जब वो अच्छे से मिल जाये तब आप पानी से गूंदे।
- अब एक चकला व् बेलन लें।
- बहुत छोटी लोइया ले और बेले।
- लोई को बहुत पतला बेले फिर उसे तिकोना करे।

make it a triangle shape तिकोना कर
- तेज आंच पर कड़ाही रखे और तेल से भरे।
- गरम होने पर तिकोनी मठरी तेल में डालें।

Tikoni mathri in Oil तिकोनी मठरी तेल में

fryig तलते हुए
- जब लाल हो जाये तब निकालें।

fryig तलते हुए
- यह तब तक करे जब तक गूंदे हुआ मैदा ख़तम न हो जाये।
- अब एक पेपर मेज़ पर बिछाये और मठरी ठन्डे होने को रख दें।

spread on newspaper पेपर पर फैलाय
- मठरी तैयार है।
- जब मठरी ठंडी हो जाये तब इसको एयर टाइट बोतल में रख दें।
- आप इसे 1 महीने रख सकते है और सेवन कर सकते है।

Tikoni mathri तिकोनी मठरी
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
तिकोनी मठरी बनाने की विधि Tikoni Mathri Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




