
गुजिया हम होली पर बनाते है। होली रंगों का त्यौहार है और गुजिया उसमे मिठास लाती है। गुजिया बहुत स्वादिष्ट और बनाने में आसान है। आप जरूर बना कर देखें। गुजिया विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
गुजिया बनाने के लिए सामान Ingredients of Gujiya:-
- 750 ग्राम मैदा।
- 300 ग्राम खोया/ मावा।
- 250 ग्राम बूरा।
- 100 ग्राम किशमिस।
- 50 ग्राम नारियल कद्दूकस किया हुआ।
- 20 ग्राम चिरोंजी।
- 250 ग्राम देसी घी।
- आधा कढ़ाई तेल तलने के लिए।
गुजिया बनाने की विधि How to prepare Gujiya:-
- सबसे पहले आप खोये को कढ़ाई में डाले और तेज आंच पर भूने, तब तक जब तक की वो हल्का गुलाबी न हो जाये। आप उसे चलाते रहिये जिससे वो न जले।
- अब उसे ठंडा होने को रखिये।
- अब एक बड़ी थाली में सारा मैदा डाले और देसी घी भी मिलाये।
- दो चम्मच मैदा बचा लीजिये जिसे पानी में मिलाकर घोल तैयार करेंगे जो गुजिया को चिपकाने में काम आएगा।

Maida Ghol मैदा घोल
- अब मैदा और देसी घी को अपने हथेली से मिलाये जिससे वो एकजान हो जाये और अच्छे से मिल जाये।
- अब उसमें पानी दाल कर गूंद लीजिये।
- अब तक आपका खोया ठंडा हो गया होगा तो उसमें किशमिस, चिरोंजी, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल बूरे के साथ मिला ले।

Gujia Khoya mixture गुजिया खोया मिला हुआ
- गुंदे मैदे की छोटी लोइया बनाये।

Maida Balls लोइयां
- चकला बेलन ले।
- एक लोई चकले पर रख कर बेलिये।

Round shape बिली हुई
- अब बिले हुए मैदे को हाथ में ले, पहले मैदा घोल को किनारे पर लगाए फिर, खोया बीच में डाले।

Put Maida ghol on the edge किनारे पर मैदा घोल लगाए

Gujiya filling गुजिया में खोया
- अब उसे दोनों तरफ से बंद कर दीजिये।

Covered khoya inside दोनों तरफ से बंद किया हुआ
- आप गुजिया मेकर से इसे बंद कर सकते है गूंठ लीजिये।

Gujiya Guthi shape गुजिया गुठी हुई
- ऐसे ही सारी गुजिया बना कर रख ले।

Raw Gujiya in tray कच्ची गुजिया ट्रे में
Fry the Gujiya गुजिया तलना
- बीच आंच पर कढ़ाई रखे और उसमें तेल भरे।
- अब उसमे तीन से चार कच्ची गुजिया डाले और तले।

Raw Gujiya in Oil कच्ची गुजिया तेल में
- जब गुजिया हलकी गुलाबी हो जाये तब उसे निकाले और पेपर पर रखे जिससे सारा तेल पेपर सोक ले।
- आपकी गुजिया तैयार है, आप इसे ठंडा होने दे और फिर डब्बे में रख ले।

Gujiya गुजिया
कुछ और होली व्यंजन:-
- गाजर की कांजी
- मठरी बनाने की विधि
- नमक पारे बनाने की विधि/ तरीका
- मूँग दाल दही बड़ा/ दही भल्ला बनाने की विधि/ तरीका
- उरद दाल दही बडा/ दही भल्ला बनाने की विधि/ तरीका
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
गुजिया बनाने की विधि Gujiya Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




