
हम लोग आजकल नये नये व्यंजन खाना पसंद करते है। चाइनीस और इटॅलियन उनमे आम है। मैने ये लाल सॉस पास्ता की विधि उसी को जहन में रखकर यहा लिखी है। यह बहुत आसान और पौष्टिक है। लाल सॉस पास्ता में सारी सब्जिया सेहत और विटमिन्स से भरी है। लाल सॉस पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
लाल सॉस पास्ता बनाने के लिए सामान Ingredients of Red Sauce Pasta:-
- 150 ग्राम मॅकरॉनी के आकार का।
- 150 ग्राम स्पाइरल के आकार का।
- 50 ग्राम पास्ता एल्बो के आकार का।
- 90 ग्राम बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स।
- 1 प्याज़ बारीक कटी हुई।
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ।
- 1 गाज़र बारीक कटी हुई।
- 1 खीरा बारीक कटा हुआ।
- 140 ग्राम बारीक कटा हुआ हरीगोभी/ बोरोकोल्ली।
- 50 ग्राम बारीक कटा हुआ चेररी टमाटर।
- 50 ग्राम बारीक कटा हुआ मुशरूमस।
- 2 बड़े चम्मच फन फुड हनी मस्टयर्ड सलाद ड्रेसिंग
- 2 बड़े चम्मच फन फुड 1000 आइलॅंड सलाद ड्रेसिंग।
- 2 बड़े चम्मच रेमिया मेयोनेज़।
- 2 बड़े चम्मच रेमिया सीज़र सलाद ड्रेसिंग।
- 2 बड़े चम्मच टोमॅटो कॅचअप।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च।
- 2.5 छोटा चम्मच ईज़ी लाइफ मिक्स्ड हर्ब।
- 2.5 छोटा चम्मच ईज़ी लाइफ ऑरेगेनो।
- 200 मिली लीटर तेल।
लाल सॉस पास्ता बनाने की विधि How to prepare Red Sauce Pasta:-
- गैस पर तेज़ आँच पर बड़ा भगोना रखे, पानी भरे और 1 छोटा चम्मच नमक व तेल डाले।
- एक उबाल आने पर सारे पास्ता उसमें डाले और 10 मिनिट के लिए छोड़े।
- अब निकाल कर देखे, अगर पास्ता गल गया हो तो छन्नी में छान ले/ अगर नही तो 5 मिनिट के लिए और रखे, एक तरफ रख दे।
- अब एक कड़ाही ले, तेज़ आँच पर गैस पर रखे और 4 बड़े चम्मच तेल डाले।
- पहले प्याज़ डाले और भुन्ने दे।
- जब प्याज़ सफेद ही हो और पक गयी हो तब खीरा छोड़कर, सारी सब्जिया उसमें डाले।
- अब 1 छोटा चम्मच नमक व काली मिर्च उसमें मिलाए।
- गैस धीमी आँच पर करे, ढक्कन से ढके।
- थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
- जब सब्जी पक जाए, तब उसमें खीरा मिलाए और 2 मिनिट के लिए छोड़े।
- अब उपर दी हुई सारी सौसेस सब्जी में मिलाए जैसे फुनफूड और रेमिया की व टमाटर की सॉस।
- अब सब्जी में मिक्स्ड हर्ब और ऑरेगेनो मिलाए फिर उबला हुआ पास्ता उसमें डाले।
- अच्छे से चलाए और 10 मिनिट के लिए छोड़े।
- आपका स्वादिष्ट लाल पास्ता परोसने के लिए तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
लाल सॉस पास्ता बनाने की विधि Red Sauce Pasta Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




