
पालक पनीर एक बहुत ही मन को भाने वाली सब्जी है। आप पालक पनीर बनाइए जो स्वाद में लाजवाब और सेहत से भरपूर है। पालक पनीर को आप नान, रोटी, पराठे व मटर पुलाव आदि के साथ परोसे तो घर में रेस्टोरेंट वाला मज़ा ले सकती है। पालक पनीर बनाने में आसान है। पालक पनीर रेसिपी/ विधि हिन्दी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
4 लोगो के लिए Serves 4 person
पालक पनीर बनाने के लिए सामान Ingredients of Palak Paneer:-
- 250 ग्राम पालक।
- 250 ग्राम पनीर।
- 4 प्याज़ बारीक़ कटे हुए।
- 4 टमाटर बारीक़ कटे हुए।
- 4 बड़े चम्मच तेल।
- डेढ़ छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट।
- 1 छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
पालक पनीर बनाने की विधि How to prepare Palak Paneer:-
Step 1:-
- पालक को अच्छे से धोए और कुकर में दो सीटी लगाए।
- पालक को अलग रख दे।
- अब कुकर खोलिए और पालक को ठंडा होने दीजिए।
- पालक को पीसीए।
- पनीर ले और उसे छोटे टुकड़ो में काटे।

Ubla palak
- प्याज़ को बारीक़ काट लें।
- टमाटर को बारीक़ काट लें।
Step 2:-
- कड़ाही को तेज़ आँच पर रखे और तेल डाले।
- जब तेल गरम हो जाए, उसमें गरम मसाला, हींग, जीरा, अदरक लहसुन पेस्ट व प्याज़ डाले।

जीरा व् अदरक लहसुन पेस्ट Jeera, Garlic Ginger paste
- गैस धीमी करिए, बीच बीच में (2 मिनट के अंतराल पर) करछुल से प्याज को चलाते रहिये, ताकि वो जले न। यह करते रहे जब तक प्याज़ सुनहरे रंग की न हो जाए।

भुना प्याज Roasted Onion
- जब प्याज़ सुनेहरी हो जाए, आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व कटा हुआ टमाटर मिलाए और नमक डालिए।

कटा हुआ टमाटर डालें put chopped tomato
- अब ढक्कन से ढक दे, ताकि टमाटर आराम से भुने।

ढक्कन से ढके cover with lid
- गैस धीमी आँच पर रखे और चलाते रहे (2 मिनट के अंतराल पर) और टमाटर भूनने दे।

भुना मसाला Roasted masala
- जब टमाटर भूना लगे और उसके चारो तरफ हल्का सा तेल दिखने लगे, आप पिसा पालक और पनीर उसमें डाले।

पालक मिलाये add palak

पनीर मिलाएं add paneer
- अब ढक्कन से ढक दे।
- आप पालक को 10 से 15 मिनट तक धीमीं आंच पर पकने दें, 2 मिनट के अंतराल पर चलाते रहें।

ढक्कन से ढके cover with lid
- अब ढक्कन हटा दें और तेज आंच पर पालक को 3 मिनट तक भूने व् लगातार चलाते रहें वरना पालक जल जाएगी।

भुना पालक bhuna palak
- अब भुनी पालक को कड़ाही से कुकर में डालें।
- कड़ाही में 2 बड़े करछुल पानी डालें व् बची पालक के साथ मिलाएं, अब इसे भी कुकर में डालें।

थोड़ा सा पानी add water
- अब कुकर को बंद कर के गैस चला दें और 1 सीटी लगाए।

कुकर में डाले put in cooker
- आप का पालक पनीर तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
- पालक पनीर को नान, रोटी, पराठे व मटर पुलाव आदि के साथ परोसे।

पालक पनीर Palak Paneer
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।






Thanks parul ji abito bahut kuch sikhna hai
So easy lekin cooker me seeti lagana jaruri h kadhai me hi 5- 10 min. Nahi rakh sakte
Tell me why
Hello Pinky, हाँ, कुकर में सिंटी लगाने से मसाले की खुशबू बढ़ जाती है और सब्जी का स्वाद भी, ये बात कड़ाही में नहीं आती, इसलिए कुकर में जरूर सिंटी लगाए|