![Baigan ka Bharta बैगन का भरता](https://parulkirecipes.com/wp-content/uploads/2015/09/Baigun-ka-Bharta.jpg)
बैंगन का भरता बहुत स्वादिष्ट और चटपटा होता है। यह विधि उत्तरभारत की है। इसे आप सरल तरीके से बना सकते है। इसमें तेल बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल होता है इसलिए ये मोटापा भी नही बढ़ाता है। आप इसे अरहर दाल, पराठा, अरहर दाल खिचड़ी , मक्की का पराठा, मक्की की रोटी, बथुआ की रोटी, बथुआ का पराठा के साथ परोसे। बैंगन का भरता विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
बैंगन का भरता बनाने का सामान चाहिए Ingredients for Baigan ka Bharta:-
- माइक्रोवेव/ गैस स्टोव।
- 2 भरता बैंगन।
- 4 आलू।
- 1 प्याज़ बारीक़ कटी हुई।
- 5 टमाटर।
- लहसुन 4 कलि।
- 15 gram हरी धनिया बारीक कटा हुआ।
- 1 बड़े चम्मच सरसों का तेल।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
बैंगन का भरता बनाने की विधि How to prepare Baigan ka Bharta:-
- बैंगन ले और उसमें चारो तरफ चीरा लगाए और हर जगह पर एक लहसुन की आड़ी लगा दे।
- अब अपना माइक्रोवेव इस पर लगाए micro+grill (2)।
- बैंगन को 28 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे।
- जब बैंगन भुन जाये, तब 26 मिनट के लिए आलू रखिये उसी सेटिंग पर जिसमें बैंगन रखे थे।
- अब आलू निकाले और 8 मिनट के लिए टमाटर रखे।
- Note:- अगर माइक्रोवेव नहीं है तो आप इसे गैस पर तेज़ आंच पर भूनें।
- अब आप सारे भुनी हुई सब्जियां टमाटर, बैंगन और आलू को छीले।
- एक कटोरे में ले और हाथों से मींजे।
- आप अब उसमें सरसों का तेल डालें।
- अब आप बारीक़ कटा धनिया, मिर्च व् प्याज डालें।
- अब नमक व् लाल मिर्च पाउडर मिलाये।
- अच्छे से मिला ले।
- आपका बैंगन का भरता परोसने को तैयार है।
- आप इसे अरहर दाल, पराठा, अरहर दाल खिचड़ी , मक्की का पराठा, मक्की की रोटी, बथुआ की रोटी, बथुआ का पराठा के साथ परोसे।
![Baigan ka Bharta बैगन का भरता](https://parulkirecipes.com/wp-content/uploads/2015/09/Baigun-ka-Bharta.jpg)
Baigan ka Bharta बैगन का भरता.
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
![recipe image](https://parulkirecipes.com/wp-content/uploads/2015/09/Baigun-ka-Bharta-300.png)
Recipe Name
Baigan Bharta Recipe बैंगन का भरता बनाने की विधि/ रेसिपी
Author name
पारुल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
![1star](https://parulkirecipes.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)