
आलू मटर टमाटर की सब्जी एक बहुत ही रंगबिरंगी सुंदर सब्जी है, जिसे देखते ही खाने का मन करे। आलू मटर टमाटर की सब्जी, आप जिसे खिलाएगी वो खुश हो जाएगा। आलू मटर टमाटर की सब्जी बनाने में आसान और बहुत चटपटी। आलू मटर टमाटर की सब्जी को आप पूरी, पराठा व रोटी (चपाती) के साथ पेश कर सकते है, साथ में दही स्वाद बढ़ा देगा। आलू मटर टमाटर विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
Serves 4 persons 4 लोगो के लिए
आलू मटर टमाटर बनाने के लिए सामान Ingredients of Aloo Matar Tamatar:-
- एक प्याज़ बारीक कटी हुई।
- 100 ग्राम छिली हुई मटर।
- 2 टमाटर बारीक कटा हुआ।
- 200 मिली लीटर पानी।
- 20 ग्राम हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
- एक हरी मिर्च बारीक कटा हुआ।
- 2 आलू उबले हुए हाथ से फोड़े।
- एक बड़ा चम्मच तेल।
- एक छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटा चम्मच।
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- डेढ़ छोटा चम्मच धनिया।
- एक छोटा चम्मच हल्दी।
- एक छोटा चम्मच नमक।
- आधा छोटा चम्मच हींग।
आलू मटर टमाटर बनाने की विधि How to prepare Aloo Matar Tamatar:-
- कुक्कर को गैस पर तेज़ आँच पर रखिए।
- उसमें तेल डालिए, तेल गरम होने पर जीरा, गरम मसाला डालिए और करछुल से चलाइए।
- जब जीरा भुन जाए तब उसमें प्याज़ डालिए और भुनिए।
- जब प्याज़ लाल लाल हो जाए तब उसमें मटर और लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व नमक मिलाए।
- जब मटर गल जाए तब उसमें टमाटर मिलाए और 10 मिनिट पकाए।
Hot Tip:- टमाटर हमेशा मटर के पकने के बाद ही डाले वरना मटर नही पकेगी।
- अब आलू व पानी मिलाए और ढक्कन बंद कर दे।
- 2 सिंटी के लिए रुके फिर गॅस बंद कर दे।
- आपकी मज़ेदार टमाटर मटर आलू तैयार।
- अब कुक्कर खोले और उसमें कटा हुआ हरा धनिया व मीरचा डाले।
- गरम परोसिए।
- आलू मटर टमाटर की सब्जी को आप पूरी, पराठा व रोटी (चपाती) के साथ पेश कर सकते है, साथ में दही स्वाद बढ़ा देगा।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
आलू मटर टमाटर की सब्जी बनाने की विधि Aloo Matar Tamatar Sabzi Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Very nicely explained dishes by Parul
Thanks Ashok.