
आजकल फास्ट फूड के चलते हम अपने बच्चों को सेहत वाला खाना कम खिला पाते है। इसलिए मैं ये टमाटर का सूप की विधि लिख रही हूँ। इस टमाटर का सूप में सारी सब्जियाँ सेहत से भरी हुई है। खाने के पहले आप इसका सेवन करे और फिर देखिए सेहत की चमक आपको दिखेगी। टमाटर का सूप बनाने में बहुत आसान है और स्वाद से भरा है। टमाटर का सूप विधि/ रेसिपी अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
6 लोगो के लिए Serves 6 Persons
टमाटर का सूप बनाने के लिए सामान Ingredients of Tomato Soup:-
- आधा किलो टमाटर।
- 50 ग्राम पालक।
- 4 गाजर।
- 4 लहसुन कली।
- आधा इंच अद्रक।
- 50 ग्राम फ्रेंच बीन्स।
- 1 प्याज़।
- B1 चुकंदर।
- 20 ग्राम मक्खन/ मलाई।
- 1 आवला।
- 2 छोटे चम्मच नमक।
- 2 छोटे चम्मच कॉर्न फ्लोर।
- 1/2 छोटे चम्मच काली मिर्च।
- 500 मिली लीटर पानी।
- चीनी 50 ग्राम।
ब्रेड क्रम के लियें:-
- 4 ब्रेड स्लाइसस चाहिए
- 200 ग्राम तेल।
टमाटर का सूप बनाने की विधि How to prepare Tomato Soup:-
- पहले आप सारी सब्जिया धो कर काटिए।
- सबको कुक्कर में डाले।
- अब उसमें पानी डाल कर नमक डाले और ढक्कन बंद कर दे।
- उसे तेज आँच पर रखे और 15 मिनिट तक छोड़े।
- अब गैस बंद करे और कुक्कर को स्टीम में रहने दे।
- 10 मिनिट बाद कुक्कर खोलिए।
- अब एक छन्नी लीजिए और भगोना लीजिए।
- अब सारी सब्जिया छन्नी में डाले, सारा पानी भगोना में चला जाएगा और सब्जियों को हाथ से मिज़ीयें।
- सब्जियों को हाथ से मिजिने के बाद, सारा बचा हुआ कूर मिक्सी में पिसे और फिर छन्नी से छान कर सूप में डाले।
- अब आपका लाल रंग का सूप है।
- अब भगोना तेज़ आँच पर रखे।
- अब सूप में काली मिर्च मिलाए।
- अब एक उबाल का इंतेज़ार करे।
- अब एक कटोरी में 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर डाले और पानी से मिलाए ताकि गाँठे न पड़े।
- उबाल आने के बाद उसमें कटोरी का कॉर्न फ्लोर डाले।
- चीनी डाले।
- उसे मिलाए और उबाल का इंतेजार करे।
- आपका सूप तैयार है।
ब्रेड क्रम टमाटर का सूप के लियें Bread Crumbs for Tomato Soup:-
- ब्रेड क्रम के लिए आप ब्रेड का किनारा तेज़ चाकू से काटिए।
- अब ब्रेड को छोटे चौकोर शेप में काटिए।
- तेज़ आँच पर कड़ाही रखे और उसमें तेल डालिए।
- जब तेल गरम हो जाए ब्रेड के टुकड़े उसमें डाले।
- पलटे।
- जब वो लाल लाल हो जाए उसे छेद वाली करछुल से निकाले।
- अब उसे टिश्यू पेपर पर निकले जिससे ज़्यादा तेल वो सोक ले।
- ब्रेड क्रंब बन गये है।
टमाटर का सूप परोसने की विधि How to serve Tomato Soup:-
- सूप को कटोरी में निकाले।
- 2-3 ब्रेड क्रंब उसमें डाले या अलग से दे।
- 1/4 छोटा चम्मच मलाई/ मक्खन डाले।
- गरम गरम परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
टमाटर का सूप बनाने की विधि Tomato Soup Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Hello Mam ,
Cornflour कॉर्नफ्लवर की जगह आरारोट use कर सकते हैं क्या…?
Yes
Verry good …parul
Thanks Ajay
फ्रेंच बीन्स क्या है
Hi Sunil, फ्रेंच बीन्स लम्बी वाली बीन्स को कहते है.
Very -very nice
Thanks Naresh.