टमाटर धनिया का शोरबा विधि/ तरीका हिन्दी में Tamatar Dhaniya ka Shorba Recipe in Hindi

टमाटर धनिया का शोरबा सेहत से परिपूर्ण है। यह पतला होता है और इसको पीने के बाद आपको स्फूर्ति आती है। यह बहुत पौष्टिक है। जाड़ों में यह बहुत लाभकारी होता है। टमाटर धनिया का शोरबा स्वादिष्ट होता है, और बनाना बहुत आसान। इसमें टमाटर, अदरक सर्दियों में आपको गर्मी देते है और गरमियों में पुदीना स्फूर्ति, आप इसे पूरे साल पि सकते है, शाम को चाय की जगह इसका सेवन कर सकते है या खाने के पहले, हर हाल में ये बहुत स्वाद और आपको ये सेहत का लाभ देगा। आप इसे ज़रूर बनाए। टमाटर धनिया का शोरबा विधि/ तरीका अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।