
टमाटर धनिया का शोरबा सेहत से परिपूर्ण है। यह पतला होता है और इसको पीने के बाद आपको स्फूर्ति आती है। यह बहुत पौष्टिक है। जाड़ों में यह बहुत लाभकारी होता है। टमाटर धनिया का शोरबा स्वादिष्ट होता है, और बनाना बहुत आसान। इसमें टमाटर, अदरक सर्दियों में आपको गर्मी देते है और गरमियों में पुदीना स्फूर्ति, आप इसे पूरे साल पि सकते है, शाम को चाय की जगह इसका सेवन कर सकते है या खाने के पहले, हर हाल में ये बहुत स्वाद और आपको ये सेहत का लाभ देगा। आप इसे ज़रूर बनाए। टमाटर धनिया का शोरबा विधि/ तरीका अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
टमाटर धनिया का शोरबा के लिए सामान Ingredients of Tamatar Dhaniya ka Shorba:-
- 600 ग्राम कटा टमाटर।
- 600 ग्राम पुदीना।
- 60 ग्राम बारीक़ कटा धनिया पत्ती।
- 10 ग्राम अद्रक कद्दूकस की हुई।
- 10 लहसुन की कली।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच कौरनफ्लौर एक कटोरी में पानी के साथ मिलाए।
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च।
- 600 मिली लीटर पानी।
टमाटर धनिया का शोरबा की विधि How to prepare Tamatar Dhaniya ka Shorba:-
- टमाटर ले और काटे।

टमाटर साथ में पुदीना, लहसुन और अदरक Tomato with Pudina leaves and Ginger, garlic
- तेज आँच पर कुक्कर को रखे और उसमे टमाटर डाले साथ में पुदीना, अद्रक, लहसुन, प्याज़, नमक व पानी डाले।

कुकर में in cooker
- कुक्कर में ढक्कन लगाए।
- 4 सिनटी के बाद बंद करे।
- स्टीम में रहने दे।
- अब ढक्कन खोले और छन्नी ले।
- अब एक भगोना लीजिए, उसपर छन्नी रखिए और सारा कुक्कर का समान उसमें उलट दीजिए।

छन्नी में in strainer
- अब गोल करछुल से छन्नी पर रखे कूर को दबाए जिससे सूप भगोने में एकत्र हो जाए।

दबाये press
- जब सारा सूप भगोने में जमा हो जाए, तब कूर फेक दीजिए और भगोना तेज़ आँच पर रखे।

छना हुआ टमाटर strained tomato
- कोर्न्फ्लौर को एक छोटी कटोरी में रख कर पानी से मिलाये।

कोर्न्फ्लौर cornflour
- अब सूप में कोर्न्फ्लौर डाले और उबाल आने दे, आप उसे करछुल से चलाए।
- अब उसमें काली मिर्च डाले और चलाए।
- अब बारीक़ कटा हुआ धनिया उसमें मिलाएं।

धनिया मिलाएं add dhaniya
- आपका स्वादिष्ट टमाटर धनिया का शोरबा परोसने को तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
- बचा हुआ शोरबा आप फ्रिज में रखे और अगले दिन इस्तेमाल करे।

टमाटर धनिया का शोरबा Tamatar dhaniya ka shorba
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





