
बेसन के सेव एक बहुत ही स्वादिष्ट नमकीन है, जो हम कभी भी खा सकते है। बेसन के सेव बनाना बहुत आसान है, एक बार आप घर पर बनायेगे तो बाहर का फिर नहीं अच्छा लगेगा। आप बेसन के सेव जरूर बना कर देखें। बेसन के सेव विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
बेसन के सेव के लिए सामान चाहिए Ingredients for Besan ke Sev:-
- 500 ग्राम बेसन।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हींग।
- आधा कढ़ाई तेल।
बेसन के सेव के बनाने की विधि How to prepare Besan ke Sev:-
- बेसन लीजिये और उसमें सारे मसाले मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाइये।

बेसन का पेस्ट Besan paste
- अब सेव मशीन ले (जो की बाजार में आसानी से उपलब्ध है), उसमें छेद वाला साँचा चुने।

सेव मशीन Sev machine

सेव बनाने के लिए इस सांचे को चुने select this shape to make sev
- बेसन पेस्ट मशीने में भरे।

बेसन का पेस्ट मशीन में डालें Besan paste putting in Sev Machine
- कढ़ाई में तेल भरें और तेज आंच पर रखे।
- जब तेल गरम हो जाये, आप गैस धीमी करे और कड़ाही के ऊपर से संभल कर मशीन चलाये जिससे बेसन तेल में गिरे और तले।

बेसन सेव डालते हुए Besan Sev in oil
- अब पोना ले और सेव पलटे।

बेसन सेव पकते हुए Besan Sev cooking

बेसन के सेव पलटते हुए Besan Sev doing upside down
- पलटते रहे जब तक बेसन का रंग गहरा पीला हो जाये।

बेसन के सेव बने हुए Besan ke Sev made
- जब वो गहरा पीला हो जाये तब बाहर निकाले।
- इसी तरह सारे सेव बनाए।

बेसन के सेव Besan ke Sev
बेसन के सेव को ठंडा करने के लिए :-
- आप पपेर को बिछाये और सेव उसपर फैला दे जिससे वो ठन्डे जाये।

बेसन के सेव पेपर पर फैलाये हुए Besan ke Sev spread on paper
- ठन्डे होने पर आप सेव अपने हाथों से तोड़े जिससे वो छोटे टुकड़ों में हो जाये।
- ठन्डे होने पर बेसन के सेव एयर टाइट शीशी में रखे।
- यह एक महीने तक ख़राब नहीं होते।
- आपके स्वादिष्ट बेसन के सेव तैयार है।

बेसन के सेव Besan ke Sev
होली व्यंजन
- कांजी वड़ा बनाने की विधि
- मठरी बनाने की विधि
- नमक पारे बनाने की विधि/ तरीका
- मूँग दाल दही बड़ा/ दही भल्ला बनाने की विधि/ तरीका
- उरद दाल दही बडा/ दही भल्ला बनाने की विधि/ तरीका
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।






Awesome recipe
Thanks Priyanka.