
उरद दाल दही भल्ले वड़ा बनाने में बहुत आसान और खाने में मजेदार। दही बड़ा हर दिल को भाता है, बच्चों को बहुत पसंद है साथ में सेहत से भरपूर है। आप इसे ज़रूर बनाए और सबको स्वादिष्ट दही वड़ा/ दही भल्ले खिलाकर खुश करे। उरद दाल दही भल्ले वड़ा रेसिपी विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
उरद दाल के बड़े बनाने के लिए सामान Ingredients of Urad Dal Ke Vade:-
- 250 ग्राम उरद दाल।
- आधा कड़ाही तेल तलने के लिए।
- 1 चम्मच नमक।
- आधा चम्मच हींग।
- मिक्सर ग्राइंडर।
- बड़े बनाने वाला सांचा।
उरद दाल के बड़े बनाने की विधि How to prepare Urad Dal Ke Vade:-
- उरद दाल अच्छे से धोकर, पानी में 5 घंटे के लिए भिगोएे।
- अब पानी हटा दीजिए, दाल मिक्सी में डालिए और साथ में नमक व हींग डालिए, इसे पीसीए, जब तक वो चिकना पेस्ट न बन जाए पीस लीजिए।

दाल का पेस्ट Dal paste
- अब कड़ाही लीजिए और तेज आँच पर रखिए, गरम होने के लिए तेल डालिए।
- अब दाल बड़े मेकर में डालिए।

दाल पेस्ट वड़ा मेकर में डालें Dal paste in vada maker
- जब तेल गरम हो जाए तब दाल, बड़े मेकर से कड़ाही में संभाल कर डाले।

तेल में डालें put in oil
- एक मिनिट बाद पलटे।
- ऐसे ही पलटते रहे जब तक की वो सुनहेरा न हो जाए।

step 1

step 2
- अब उन्हे बाहर निकालिए।

बन गए vada made
- अब बड़े परोसने के लिए तैयार है, इन्हे पानी में भिगोएं।
- उरद दाल बड़े आप सूखे भी खा सकते है, ये बहुत स्वादिष्ट लगते है।

उरद दाल वड़ा Urad dal vada
उरद दाल दही भल्ले वड़ा बनाने के लिए सामान Ingredients of Urad Dal Dahi Bhalla Vada Recipe :-
- 1 चुटकी भुना जीरा पाउडर।
- 1 चुटकी लाल मीरचा पाउडर।
- आधा कटोरा दही।
- 1 छोटी कटोरी मीठी सौंठ चट्नी।
- 1 या दो उरद दाल बड़ा।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- Note:- उरद दाल बड़ा बनाने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते है।
उरद दाल दही भल्ले वड़ा बनाने की विधि How to prepare Urad Dal Dahi Bhalla Vada Recipe:-
- एक बड़े कटोरे में पानी लीजिए और आधा चम्मच नमक डालिए, अब उसमें बड़े डाले ।
- आधे घंटे को बड़े भीगने दे।
- जब आपको दही बड़े परोसने हो, तब धीमे से बड़ा निकाले, धीमे से निचोड़िए।
- Hot Tip:-वडा हमेशा हल्के हाथ से निचोड़े, जिससे वो टूटे न, बचे हुए बड़े आप फ़्रिज़ में निचोड़ कर रख सकते है और 3 से 4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते है।
- दही को मथानी से मथ लीजिए।
- दही में आधा चम्मच नमक डाले।
- दही के कटोरे में उरद दाल बड़ा डाले और दोनो तरफ से दही लगाकर प्लेट में रखे।
- फिर से बड़े पर 1 बड़ा चम्मच दही डाले।
- अब बड़े पर कम से कम 1/2 बड़ा चम्मच मीठी सौंठ चटनी डाले।
- अब लाल मिर्च पाउडर व भूना जीरा उसपर छिड़कें।
- दही वड़ा परोसने को तैयार है।

उरद दाल दही भल्ला वड़ा Urad dal dahi bhalla Vada
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
उरद दाल दही भल्ले वड़ा बनाने की विधि Urad Dal Dahi Bhalla Vada Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




