
मलाई कोफ्ता, सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। आपको पता है, मलाई कोफ्ता घर पर बनाना बहुत आसान है और जैसे मैंने बताया है उससे मलाई कोफ्ता आसानी से घर पर बनेगा। मलाई कोफ्ता बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है। आप जरूर बना कर देखे। आप मलाई कोफ्ता रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है। मलाई कोफ्ता बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मलाई कोफ्ता के लिए सामान Ingredients for Malai Kofta:-
- 4 उबले आलू।
- 4 पीसी हुई प्याज।
- 5 पिसे टमाटर।
- 70 ग्राम पनीर।
- 100 ग्राम मलाई।
- 4 छोटे चम्मच कोर्न्फ्लौर।
- 4 लौंग।
- 4 छोटी इलाइची।
- 2 छोटे चम्मच।
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च।
- 1/2 छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- डेढ़ छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- पानी 400 मिली लीटर।
- 3 बड़े चम्मच तेल।
- आधी कड़ाही तेल तलने के लिए।
मलाई कोफ्ता बनाने की विधि How to prepare Malai Kofta:-
कोफ्ता बनाने की विधि Preperation of Kofta:-
- उबले आलू ले उसपर कोर्न्फ्लौर डाले, पनीर, नमक व् काली मिर्च मिलाये।

कोफ्ता का सामान Kofta mixture
- अब अच्छे से मिलाये।

मिक्सचर mashed mixture
- 1 छोटी कटोरी ले और उसमें 2 छोटा चम्मच कोर्न्फ्लौर ले और उसे थोड़ा पानी डालकर मिलाये।
- इसे अलग रखें।
- मलाई निकाले जो आप गोले के बीच में लगाएंगे।
- अब आलू के मिक्सचर के छोटे गोले बनाये।

छोटा भाग अपने हाथ पर रखें small amount of mixture on your palm
- गोले के बीच में छेद करे।

बीच में छेद करें make hole
- उसमें ज़रा सी मलाई लगाए।

मलाई लगाए with cream
- फिर से गोला बनाए।

गोला बनाये kofta ball
- अब जो कोर्न्फ्लौर घोल है उसमें गोले को डालकर, निकाले और एक प्लेट में रखे।

कोर्न्फ्लौर में गोले को डालें kofta ball in cornflour

प्लेट में रखें kept in plate
- जब मिक्सचर ख़तम हो जाये, तब एक कड़ाही को तेज़ आंच पर रखें और तेल से आधा भर दे और गरम होने दे।
- जब तेल गरम हो जाये तब उसमें 3-4 गोले ही डाले।

तेल में in oil
- जब गोले नीचे से लाल लाल हो जाये तब पलटे।

भूरा होते हुए Reddish from bottom
- धीरे से पलटे।

बन गए made
- जब तल जाये तब निकाले।
- अलग रखें।

प्लेट में रखें kept in plate
ग्रेवी बनाने की विधि Gravy preperation:-
- कड़ाही तेज़ आंच पर रखे, और उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डाले।
- अब उसमें हींग, लौंग, इलाइची व् गरम मसाला डाले।

मसाला तेल में Masala in oil
- अब प्याज डाले।
- अब उसे भुनने दे।

प्याज़ भुना हुआ Onion roasted
- आप एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व् हल्दी पाउडर को थोड़े पानी में भिगोएं।

भीगा हुआ मसाला masala in water
- जब प्याज़ भुन जाये तब उसमें भिगोया हुआ मसाला मिलाये।
- जब मसाला भुन जाये तब फिर से 20 मिली लीटर पानी डाले और भुनने दे, जब हो जाये तब फिर से 20 मिली लीटर पानी डाले और रंग आने दे।

प्याज़ मसाला Onion with Masala
- अब टमाटर की प्यूरी और नमक डाले।

टमाटर की प्यूरी मिलाये mix tomato puree
- गैस धीमी करे और मिलाकर ढक दे।

ढक्कन ढके cover with lid
- जब चरों तरफ से तेल दिखने लगे तब मलाई डालकर फिर 1 मिनट को ढक दे।

मलाई डालें put Fresh cream
- अब मलाई मसाले के साथ एकसार हो जाएगी और तेल दिखने लगेगा।

मसाला masala
- 400 मिली लीटर पानी मिलाये और कुकर में 2 सिंटी होने दे।

पानी मिलाये add water

कुकर में डाले put in cooker
परोसने की विधि Final step to serve:-
- अब आप अपने तले हुए कोफ्ते परोसने वाले बर्तन में सजाये और उसपर ग्रेवी डाले।
- आधा घंटा रुके जिससे कोफ्ते ग्रेवी को सोक ले।
- आपका स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता परोसने को तैयार है।
- अगर ठंडा हो जाये तो माइक्रोवेव करे।
- आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है।

मलाई कोफ्ता Malai Kofta
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





