होली में हम विभिन्न पकवान बनाते है। गाजर की कांजी बहुत सेहत से भरपूर और पाचन में मददगार होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और स्वाद में ये लाजवाब है। आप इसे जरूर बना कर देखे और खाये। गाजर की कांजी विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
गाजर की कांजी में सामान चाहिए Ingredients For Gajar ki Kanji:-
Step 1 – गाजर की कांजी में डालने वाली सब्जियां:-
- 800 ग्राम गोभी।
- 500 ग्राम गाजर।
- 2 टुकड़े चुकंदर।
Step 2:- गाजर की कांजी के पानी के लिए सामान:-
- 2 लीटर पानी।
- 100 ग्राम राइ पिसी हुई।
राइ Rai/ Mustard seeds
- नमक 2 छोटा चम्मच।
- हींग 1 छोटा चम्मच।
गाजर की कांजी पानी बनाने की विधि How to prepare Gajar ki Kanji ka Pani:-
Step 1: गाजर की कांजी का पानी बनाने के लियें:-
- 2 लीटर पानी में पिसी हुई राइ, नमक, हींग और चुकंदर डाले और मिलाये।
- चुकंदर छोटा छोटा काट ले और राइ के पानी में डाले।
चुकंदर Beetroot
राइ मिलाते हुए Mixing Rai in it
नमक डालें mix salt
हींग डालें mix Asafetida in it
राइ के पानी में चुकंदर Beetroot in rai water
- अच्छे से मिलाये, प्लेट से ढक ले और बाहर वहाँ रखे जहाँ सूरज की गर्मी आती हो।
- हर दो घण्टे में साफ और सुखी चम्मच से मिलाये और तब तक बाहर रखे जब तक सूरज की रौशनी हो।
Step 2 – गाजर की कांजी की सब्जियों के लिए:-
- गाजर गोभी को बड़ा बड़ा काट ले।
कटी हुई गाजर गोभी Carrot and Cualiflwer cut
- एक बड़े भगोने में पानी उबालिये और उसमें १ छोटा चम्मच नमक डालिये।
उबलता हुआ पानी नमक के साथ boiling water with Salt
- जब पानी उबलने लगे तब कटी हुई सब्जियां उसमें डालें और पकने दे।
सब्जियां पानी में vegetables in water
- 5 मिनट बाद आप एक टुकड़ा निकल कर देखे अगर सब्जी हल्की सी गल गयी हो तो सारी सब्जी बाहर निकाले और सूती कपडे पर सूखने को रखे।
उबली हुई सब्जियां Boiled vegetables
- 2 घंटे बाद आप सब्जियां राइ के पानी में डाल दे और मिलाये।
- अब उसे फिर से सूरज में रखे और बीच बीच में मिलाते रहे।
- अगले दिन आपके राइ के पानी में चुकंदर का लाल रंग आ जायेगा, स्वाद करे और देखे अगर स्वाद खट्टा है तो आपका राइ का पानी तैयार है।
गाजर की कांजी Gajar ki Kanji
- Hot Tip:- कभी कभी धुप बहुत ज्यादा तेज होती है, और कांजी का पानी बहुत ज्यादा खट्टा हो जाता है, आपको जब उसका स्वाद सबसे अच्छा लगे तब आप उसे फ्रिज में रख दे, इससे आपका कांजी का पानी ज्यादा दिन चलेगा।
कुछ और होली व्यंजन:-
- गुजिया बनाने की विधि होली पर
- मठरी बनाने की विधि
- नमक पारे बनाने की विधि/ तरीका
- मूँग दाल दही बड़ा/ दही भल्ला बनाने की विधि/ तरीका
- उरद दाल दही बडा/ दही भल्ला बनाने की विधि/ तरीका
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।