पनीर हम सब को बहुत अच्छा लगता है। बच्चे इसे बहुत शौक से खाते है। पनीर स्वाद के साथ साथ ये सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अक्सर हमे पनीर के लिए बाजार जाना पड़ता है। मगर आप घर पर पनीर बना सकती है वो भी आसानी से। घर पर पनीर सफाई के साथ बना होता है और आप अपनी आवश्यकता अनुसार बना सकते है। घर पर पनीर बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनों में उपलब्ध है।
घर पर पनीर बनाने के लिए सामान Ingredients of Homemade Paneer:-
- 1 लीटर दूध।
- 150 ग्राम दही OR 1 नींबू।
Important: मैने यहाँ दोनो चीज़ें दी है, दही और नींबू, अगर दही न हो तो आप नींबू इस्तेमाल कर सकते है, कोई भी एक चीज़ ही इस्तेमाल करनी है।
घर पर पनीर बनाने की विधि How to prepare Homemade Paneer:-
- दूध भगोने में लीजिए और गैस पर तेज आँच पर रख दीजिए।
- उबाल आने पर उसमें दही या नींबू डाल दीजिए।
- थोड़ा इंतेज़ार कीजिए।
- आपको थक्का पनीर और पानी दिखेगा।
- गैस बंद करिए और छन्नी लीजिए।
- अब छन्नी पर भगोने का सारा पानी और पनीर डाल दीजिए।
- पानी अलग हो जाएगा और पनीर छन्नी पर रह जाएगा।
- 10 मिनिट इंतेज़ार करे और सारा पानी बहने दे।
- पनीर को रुमाल पर रखें और रुमाल को बंद करके कस्ते जाये ताकि पनीर का बचा हुआ पानी निकल जाये।
- अब आप रुमाल में बंधे पनीर को चकले पर रखें और उसके ऊपर किसी भरी वास्तु को रख दें, जिससे वो दब जाये।
- इससे आपका पनीर का बचा हुआ पानी भी निकल जायेगा और पनीर बाजार जैसा बन जायेगा।
- अब एक कटोरा लीजिए और पनीर उसमें रखिए।
- कटोरे में पानी भारिए।
- ठंडा करने के लिए रेफ्रिजरेटर में रखिए।
- आपका स्वादिष्ट पनीर खाने के लिए तैयार है।
- आप इससे विभिन्न व्यंजन बना सकते है, आप इसे ऐसे भी खा सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।