अचार तो होता ही है खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, और अगर वो मोटी हरी मिर्च का अचार हो तो मुँह में वैसे ही पानी आ जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की ये हरी मिर्च का अचार बहुत आसानी से घर पर बन सकता है, वह भी पूरी साफ सफाई के साथ। फिर देर किस बात की, अपने रसोई की रानी बनिए और बनाइए ये हरी मिर्च का अचार, करिए सबके दिलो पे राज। यह अचार पराठा, पूरी, मठरी, दाल, चावल सबका स्वाद सौ प्रतिशत बढ़ा देता है। मोटी हरी मिर्च का अचार की विधि/ रेसिपी हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मोटी हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सामान Ingredients of Moti Hari Mirch ka Achar:-
- 250 ग्राम मोटी हरी मिर्च।
- 2 बड़े चम्मच राई पीसी हुई।
- 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर।
- आधा बड़ा चम्मच अजवाइन पीसा हुआ।
- 2 बड़े चम्मच सौंफ पीसी हुई।
- 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर/ खटाई।
- 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर।
- डेढ़ बड़ा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच हींग।
- आधा छोटा चम्मच मंगरैल।
- आधा छोटा चम्मच मेथी।
- 250 मिली लीटर सरसों का तेल।
मोटी हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि How to prepare Moti Hari Mirch ka Achar:-
Step 1 –
- हरी मिर्च ले, उसे धोए, बीच से चीरा लगाए व छोटे टुकड़ो में काटे।
- अब उन्हे सूखने के लिए धूप में तौलिए पर 2 घंटे के लिए रखे।
- तब तक आप राइ, मंगरैल, सौंफ, मेथी, अजवाइन सबको मिक्सी में दरदरा पीस लीजिये।
Step 2 –
- अब एक भगोना लीजिए, उसमें कटी मिर्च, मसाले और तेल मिलाए।
- अच्छे से मिलाए।
- अगर उतने तेल से आपको मसाला सूखा लगे, तो थोड़ा तेल और डाल दीजिए।
- मसाला लटपटा सा होना चाहिए।
- आप इसे जाली से ढके और 5-6 दिन तक धूप दिखाए।
- दिन भर में 2 से 3 बार अचार अवश्य करछुल से चलाये।
- अब इसे चौड़ी मुँह वाली कांच की बोतल में रखे,ढक्कन से ढके पर बंद न करे।
- एक हफ्ते के लिए सूरज में रखे।
Hot Tip:– शाम को अचार अंदर रखे।
- 15 दिन में आपका अचार खाने के लिए तैयार है।
- खाने के साथ परोसे।
- यह अचार दाल चावल के साथ बहुत स्वाद लगता है,पराठा,का स्वाद तो गज़ब का बढ़ाता है,पूरी के साथ तो मज़ा ही आ जाता है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।