कभी कभी हमारे घर मेहमान बिना पहले से सूचना दिए आ जाते है। खाना तो हम खिला देते है पर स्वीट डिश के लिए परेशान होते है। यहाँ मैं आपको एक केले के रायता बता रही हूँ, जो स्वादिष्ट सेहतमंद स्वीट डिश है, बहुत जल्दी बनती है और आपके मेहमान भी उसका स्वाद भूल नही पाएँगे। केले का रायता इतनी जल्दी बनता है और स्वादिष्ट होता है, की बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। केले का रायते की विधि/ रेसिपी अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
4 लीगो के लिए Serves 4 People
केले का रायता के लिए सामान Ingredients of Kele Ka Raita:-
- 6 इलायची।
- 2 केला।
- 80 ग्राम चीनी।
- 200 मिली लीटर दही।
- आधा छोटा चम्मच चीरोंजी।
केले का रायता की विधि How to prepare Kele Ka Raita:-
- दही मथिये जब तक वो चिकना न हो जाए।
- अब चीनी दही में डालिए और मिलाइए ।
- केले के छोटे टुकड़े काटिए और दही में मिलाइए।
- अब चीरोंजी दही में मिलाइए।
- अब इलायची अच्छे से कूट लीजिए फिर दही में मिलाइए।
- आपका स्वादिष्ट केले केले रायता तैयार है परोसने के लिए।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।