हमारा कभी कभी हल्का फुल्का खाने का मन करता है, ऐसे ही समय के लिए मठरी है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है। यहाँ मैंने कुछ आसान तरीके दिए है जिनसे आप आसानी से मठरी बना सकते है। आप जरूर बना कर देखे। मठरी बनाने की विधि/ तरीका हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मठरी बनाने के लिए सामान Ingredients of Mathri:-
- 500 ग्राम मैदा।
- 30 ग्राम सूजी।
- 150 मिली लीटर तेल।
- डेढ़ छोटा चम्मच नमक।
- डेढ़ छोटा चम्मच अजवाइन।
- 340 मिली लीटर पानी।
- आधा कड़ाही तेल तलने के लिए।
मठरी बनाने की विधि How to prepare Mathri:-
- मैदा और सूजी एक बड़ी प्लेट में डालें, उसमें बीच में हाथ से छेद करे और तेल भर दे।
-
- नमक व् अजवाइन भी डालें।
- अब अपने दोनों हाथों से मिलाये जिससे तेल पूरे में अच्छे से मिल जाये।
- जब वो अच्छे से मिल जाये तब आप पानी से गूंदे।
- अब एक चकला व् बेलन लें।
- बहुत सारी छोटी लोइया ले और बेले।
- कांटा ले और उससे उसमें छेद करे।
- कड़ाही को तेज़ आंच पर रखे और आधा तेल से भरे तलने के लिए।
- जब तेल गरम हो जाये तब उसमें काटे हुए टुकड़े डाले।
- छेद वाली करछुल से थोड़ी देर में पलटते रहे।
- जब लाल हो जाये तब निकालें।
- यह तब तक करे जब तक गूंदे हुआ मैदा ख़तम न हो जाये।
- अब एक पेपर मेज़ पर बिछाये और नमक पारे उसपर ठन्डे होने को रख दें।
- जब ठंडा हो जाये तब मठरी एयर टाइट बोतल में रख दें।
- मठरी तैयार है।
- आप इसे 1 महीने रख सकते है और सेवन कर सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
मठरी बनाने की विधि Mathri Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating