X

सूजी का हलवा बनाने की विधि/ रेसिपी Sooji ka Halwa Recipe/ Vidhi

सूजी का हलवा सेहत से भरपूर व स्वादिष्ट मीठा है। बहुत आसान और सेहत से भरपूर आप इसे आसानी से घर पर रोज बना सकती है और अपने परिवार को सेहतमंद बना सकती है। अगर कोई मेहमान आ रहा हो तब तो ये खाने के बाद की बढिया स्वीट डिश है। सूजी का हलवा विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

6 लोगो के लिए Serves 6 persons

सूजी का हलवा बनाने के लिए सामान Ingredients of Sooji ka Halwa:-

  • 100 ग्राम सूजी।
  • 100 ग्राम देसी घी
  • 120 ग्राम चीनी।
  • 250 मिली लीटर पानी।
  • 4 बादाम छोटे टुकड़ो में काटिए।
  • 4 काजू छोटे टुकड़ो में काटिए।
  • 5 ईलायची कूटिए।
  • सूखा नारियल कद्दूकस करें।
  • 7-8 किशमिश।

मेवा प्लेट dry fruit plate

सूजी का हलवा बनाने की विधि How to prepare Sooji ka Halwa:-

  • कड़ाही ले और तेज़ आँच पर गैस पर रखे।
  • अब उसमें देसी घी डालिए, फिर सूजी डाले।

step 1

step 2

  • अब सूजी को करछुल से चलाते रहे, जब तक सूजी भुन जाये।

भुनी हुई सूजी suji roasted

  • जब सूजी भुन जाए तब पानी डालिए, सारी चीनी उसमें डाल दीजिए और उसे चलाइए।

पानी मिलाएं add water

चीनी मिलाएं add sugar

  • अब उसमें किशमिश डालिए।

किशमिश डालें add raisins

  • गैस धीमी आँच पर करिए।
  • ढक्कन से ढक दीजिए।

ढक्कन से ढके cover with lid

  • 5 मिनिट के लिए छोड़िए, अब गैस बंद करिए।
  • ढक्कन खोलिए।

सूजी का हलवा तैयार suji halwa made

  • अब उसमें काजू, बादाम, सूखा नारियल मिलाइए।
  • अब इलायची बुरकिये।

सूजी के हलवा में मेवा डालें suji ka halwa add dryfruits

  • अच्छे से मिलाएं।
  • आपका स्वादिष्ट सूजी का हलवा तैयार है।
  • गरम गरम परोसिए।

सूजी का हलवा suji ka halwa

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
सूजी का हलवा बनाने की विधि Sooji ka Halwa Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4.5 Based on 31 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.