X

आम का पना बनाने की विधि/ रेसिपी Aam ka Panna Recipe/ Vidhi

आम का पना, हम सब इसको बहुत पसंद करते है। गर्मियों का मौसम हो और आम का पना पीने को मिले तो मज़ा तो आता ही है साथ में गर्मी से भी राहत मिलती है। आम का पना जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही आसान बनाने में होता है, आप आम का पना ज़रूर बना कर देखे। आम का पना बनाने की विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।

आम का पना बनाने के लिए सामान Ingredients for Aam ka Panna:-

  • 330 ग्राम कच्चे आम।
  • 600 मिली लीटर पानी।
  • कुक्कर की 4 सिंटी।
  • 1 छोटा चम्मच नमक।
  • 1 बड़ा चम्मच पुदीना पत्ती।
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक।
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर।

आम का पना बनाने की विधि How to prepare Aam ka Panna:-

  • कच्चे आम को धोकर चेपी काटे।

Raw mangoes with a slice cut from top कच्चा आम की चेपी निकली हुई

  • कुक्कर को तेज़ आँच पर रखे और आम को पानी के साथ उसमें रखे।

with water पानी के साथ

  • कुक्कर का ढक्कन लगाए और 4 सिनटी होंने तक इंतेज़ार करे।
  • अब गैस बंद करे, कुक्कर का ढक्कन स्टीम निकलने के बाद ही खोले।
  • ठंडा होने दें।

kept to cool ठंडा करने के लिए

Boiled Mangoes उबले हुए आम

  • अब आम का छिलका हटाए।

Peeled छिलका उतरा हुआ

  • अब आम को पानी में मिंजिए।

    Mango mashed thoroughly आम मींजा हुआ

  • छिलका और गुटली फेक दें।
  • अब ग्राइंडर ले और उसमें पुदीना, काला नमक, नमक, भुना जीरा पाउडर लें और पीस लें।

Mint Leaves पुदीना की पत्ती

Panna masala in grinder पना का मसाला ग्राइंडर में

Grinded Masala पीसा हुआ मसाला

  • अब इस पेस्ट को आम के साथ मिलाए।

Mango pulp mixed with masala आम का गूदा मसले के साथ

  • फ्रिज में रखे।
  • आपका स्वादिष्ट आम पना तैयार है।

आम का पना Aam ka Panna

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
आम का पना बनाने की विधि Aam ka Panna Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
3.5 Based on 24 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.