चाय की तलब लगी हो और मिल जाये ढाबे वाली चाय वो भी कुल्हड़ में, मज़ा आ जाता है। हम सब को ढाबे की चाय बहुत पसंद है साथ में वो कुल्हड़ में हो तो सौंधी खुशबू के साथ चाय का स्वाद सौ गुना बढ़ जाता है। तो देर किस बात की, मै यहाँ आपको परफेक्ट ढाबे वाली चाय बनाना बता रही हूँ, आप जरूर बना कर देखें। ढाबे वाली चाय बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
ढाबे वाली चाय का सामान Ingredients for Dhabe wali Chai:-
- पानी – 250 मिली लीटर।
- दूध – 250 मिली लीटर।
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कूटिये।
- इलाइची- 5
- चीनी – 6 छोटे चम्मच।
- चायपत्ती – 5 छोटे चम्मच।
ढाबे वाली चाय बनाने की विधि How to prepare Dhabe wali Chai:-
- पहले पानी लें, तेज आंच पर रखें।
चाय का पानी chai ka pani
- पानी में अदरक, इलाइची कूट कर डालें और खौलने दें।
अदरक adrak
अदरक को कूटें crush ginger
अदरक और इलाइची डालें ginger and cardamom
- अब दूध डालें और चीनी डाल दें।
दूध और चीनी मिलाएं add milk and sugar
- जब उबाल आ जाये तब चाय पत्ती डालें और गैस धीमीं करे।
- जब रंग आ जाये तब और पांच मिनट गैस पर रहने दें, उसका रंग गाढ़ा होने दें।
चाय बनी हुई chai made
- अब गैस बंद करें, आपकी चाय तैयार है।
- अब अगर कुल्हड़ है तो कुल्हड़ में या कप में छन्नी से छानिये और गरमा गरम चाय परोसिये।
ढाबे वाली चाय Dhabe wali chai
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।