स्वादिष्ट व सेहत से भरा पनीर पराठा बनाना बहुत आसान है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है। बच्चों को भी पनीर बहुत अच्छा लगता है। आप नाश्ते और खाने दोनों में पनीर पराठा परोस सकतें हैं। पनीर पराठा हरी धनिया चटनी, हरी मिर्च आचार, आलू टमाटर की सब्जी या सॉस के साथ परोस सकते है। पनीर पराठा विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
पनीर पराठा बनाने के लिए सामान Ingredients of Paneer Paratha:-
- 250 ग्राम आटा गूँधा।
- 100 ग्राम पनीर।
- 1 प्याज़।
- 30 ग्राम हरी धनिया बारीक कटा हुआ।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च।
- तेल 100 मिली लीटर।
पनीर पराठा बनाने की विधि How to prepare Paneer Paratha:-
- गुँधा आटा लीजिए।
- पनीर को मींजिए, उसमें आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच काली मिर्च, हरी धनिया, प्याज़ और हरी मिर्च मिलाइए।
- आपका मिश्रण भरने के लिए तैयार है।
- एक छोटी लोई ले और उसे हल्का सा बेले, अब मिश्रण उसके बीच में रखे और चारो तरफ से बंद करे।
- अब उसे गोल कर फिर लोई बना ले और धीरे धीरे रोटी की तरह बेले।
- तवा गैस पर तेज़ आँच पर रखिए, अब गरम होने पर उसपर तेल करछुल से लगाइए, अब बिली हुई रोटी उसपर डालिए।
- अब उसे एक तरफ से पकने के बाद पलटिये, तेल लगाए, पलटते रहिए, जब दोनो तरफ से पराठा लाल लाल हो जाए तब उसे हटाइए।
- आपका स्वादिष्ट पनीर पराठा परोसने के लिए तैयार है, गरम गरम परोसे।
- पनीर पराठा हरी धनिया चटनी के साथ, हरी मिर्च आचार, आलू टमाटर की सब्जी या सॉस के साथ परोस सकते है।
- यहाँ मैंने आम के अचार और बूंदी रायता के साथ परोसा है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
पनीर पराठा बनाने की विधि Paneer Paratha Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating