सोचिए अगर आप घर पर नान परोसे तो, सब अचंभित रह जाएगे। आपको पता है नान तवे पर बनाना बहुत आसान है। आप अपने रोज के तवे पर नान आसानी से बना सकती है और घर में रेस्टोरेंट का मज़ा ले सकती है। तो इंतेज़ार किस बात का है, जल्दी से ये आसान सी विधि देखिए और बनाए नान घर पर और खुश कर दीजिए सबको। आप इसे किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी दम आलू, लौकी के कोफ्ते, सदाबहार पालक या मटर मशरूम आदि के साथ परोस सकती है। तवा नान विधि/ रेसिपी दोनो हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
Serves 4 persons 4 लोगो के लिए
नान तवे पर बनाने के लिए सामान Ingredients of Tawa Naan:-
- 500 ग्राम मैदा।
- 125 ग्राम दही।
- 100 मिली लीटर दूध।
- एक छोटी चम्मच चीनी।
- एक छोटी चम्मच नमक।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
- डेढ़ चम्मच ईनो।
- 2 बड़े चम्मच देसी घी।
नान तवे पर बनाने की विधि How to prepare Tawa Naan:-
तवा नान के आटे की विधि Tawa Naan Dough preperation:-
- आप बड़ी परांत लीजिए और उसमें मैदा डालिए साथ में दही, दूध, चीनी, नमक, तेल व ईनो डालिए और गूंदिए।
- Note – देसी घी बाद में काम आएगा जब नान बन कर तैयार हो जाएगी।
- अगर ज़रूरत पड़े तो पानी डालिए।
- 2 घंटे के लिए छोड़ दीजिए।
- जब खमीर उठ जाएगा तब नान बनाने के लिए तैयार है।
- Hot Tip – ईनो खमीर उठाने के लिए इस्तेमाल करते है।
Now prepare Tawa Naan अब तवा नान बनाये:-
- आप थोड़ा सूखा मैदा लीजिए साथ में तवा, बेलन, कटोरी में पानी और चपटा चम्मच लीजिए ।
- अब आप एक लोई लीजिए और उसे सूखे मैदे की मदद से, चकला व बेलन पर बेलिए।
- तवा तेज आँच पर गॅस पर रखिए।
- जब तवा गरम हो जाए, आप उसपर पानी की छींटे डाल कर देखिए, अगर वो उड़ जाए तो तवा तैयार है।
- अपने हाथ कटोरी के पानी से गीले कर ले।
- अपने हाथ बीले हुए मैदे पर लगाए जिससे उसकी उपरी परत गीली हो जाए।
- गीली परत को तवे पर डाले, सुखी परत उपर होनी चाहिए।
- अब तवा उठाकर आँच पर उल्टा कर दे।
- मैदे को सीधे आँच मिलनी चाहिए।
- आप देखेंगे वो लाल हो रही है।
- तवा चारो ओर घुमाए जिससे नान चारो तरफ पक जाए।
- अब तवा गैस पर रखे।
- आपकी नान तैयार है।
- अब नान को चपटा करछुल से निकालिए।
- अब नान पर देसी घी/(सफेद माखन। लगाइए।
- आपकी बटर नान तैयार है।
- Hot tip – अगर आप देसी घी या सफेद मक्खन नान पर लगते है तो वो बटर नान हो जाती है।
- इसे गरम गरम परोसिए।
- इसे आप दम आलू, लौकी के कोफ्ते, मटर मशरूम या सदाबहार पालक के साथ परोसे।
- मैने नान सदाबहार पालक के साथ परोसी है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।