गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप पानी पूरी का मज़ा उसके पानी में होता है। आप बहुत मजेदार पानी पूरी का पानी नीचें दी विधि से बना सकते है और पानी पूरी का स्वाद बढ़ा सकते है। यह बेहद आसान और चटपटा है। गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप पानी पूरी का पानी बनाने की विधि/ तरीका हिन्दी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप पानी पूरी का पानी बनाने के लिए सामान Ingredients of Golgappa, Puchka, gupchup, Pani Puri ka Pani:-
- 600 मिली लीटर पानी।
- 12 ग्राम पुदीना पत्ती।
- 18 ग्राम धनिया पत्ती।
- 2 हरी मिर्च।
- 1 चम्मच ईमली का पेस्ट।
- 1 चम्मच काला नमक।
- 1 चम्मच भूना जीरा पाउडर।
- 1 चम्मच चाट मसाला।
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 चम्मच नमक।
- 1/2 नींबू।
- 10 ग्राम बूँदी।
गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप पानी पूरी का पानी बनाने की विधि How to prepare Golgappa, Puchka, gupchup, Pani Puri ka Pani:-
- आप सारे सामान (पानी, निम्बू व् बूंदी छोड़ कर) को मिक्सी में पीसे।
मसाला ग्राइंडर में masala in grinder
- पिसी हुई मसालें को पानी में मिलाइए।
- निम्बू को पानी में निचोड़े।
- अब आप थोड़ी बूँदी मिलाए।
- आपका चटपटा पानी पूरी का पानी (गोल गप्पे का पानी/ पुचका का पानी) के लिए तैयार है।
Pani Puri Water पानी पूरी का पानी
कृपया मजेदार चटपटे पानी पूरी आलू मसाला व् पानी पूरी मटर मसाला बनाने की विधि/ रेसिपी भी देखें।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।