खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन हर किसी का करता है। आप मखाने की खीर बहुत आसानी से बना सकते है, स्वाद ऐसा की बार बार बनाएगें आसान इतना की जब मन करे तब बना दे। मखाने की खीर आप व्रत में भी बना सकते है। मखाने की खीर विधि/ रेसिपी हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मखाने की खीर बनाने के लिए सामान Ingredients of Makhane ki Kheer:-
- 100 ग्राम मखाने।
- डेढ़ लीटर दूध।
- 185 ग्राम चीनी।
- 6-7 बादाम छोटे टुकड़ों में।
- केसर 5-6 पत्ती।
- 4-5 इलायची पीसी
- 7-8 किशमिश
मखाने की खीर बनाने की विधि How to prepare Makhane ki Kheer:-
- ग्राइंडर में मखाने डालें और मखाने को थोड़ा ग्राइंड करे।
- तेज़ आँच पर कड़ाही रखें और उसमें मखाने और दूध साथ में डाले और उबलने दे।
- उबाल आने के बाद गॅस धीमी करे और पकने दे।
- थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
- छोटी कटोरी में थोड़ा ठंडा दूध ले और केसर डाल कर अलग रखे।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तब उसमें चीनी डाले।
- अब 5 मिनिट और पकाए।
- गैस बंद करें।
- कड़ाही के चारों तरफ जो दूध जम गया है, उसे खुरछ लें और खीर में डाल दें।
- अब खीर में बादाम, केसर, इलायची और किशमिश डालें।
- आपकी मखाने की खीर तैयार है, आप इसे ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर 3-4 घंटे के लिए फ़्रिज़ में रखे।
- आपकी स्वादिष्ट मखाने की खीर परोसने के लिए तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
मखाने की खीर बनाने की विधि Makhane ki Kheer Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating