पनीर भरवां टमाटर, हम सब को बहुत अच्छा लगता है, बच्चे भी बहुत मन से खाते है। पनीर भरवां टमाटर बनाने में बहुत आसान है, हर दिल को पसंद व् खाने का स्वाद बढ़ाता है। आप इसे जरूर बना कर देखें व् अपनों की तारीफ पाएं। पनीर भरवां टमाटर विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
पनीर भरवां टमाटर का सामान Paneer Stuffed tomato ingredients:-
- पनीर – 60 ग्राम।
- टमाटर – 4 साबुत।
- जीरा – 1 छोटा चम्मच।
- हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
- नमक – 1 छोटा चम्मच।
- काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच।
- तेल – 2 बड़ा चम्मच।
- हरी धनिया व् हरा मिर्चा बारीक़ कटा हुआ।
पनीर भरवां टमाटर बनाने की विधि Method to prepare Paneer Stuffed tomato:-
- पनीर को बना लें या बाजार से खरीदें, अब उसे अच्छे से मींज लें।
- अलग रखें, टमाटर लें उसे ऊपर से काटकर ढक्कन अलग रख दें और चाकू से हल्के से टमाटर को खाली करें।
गूदा निकालें empty tomato
गूदा निकला हुआ empty tomato
- टमाटर का गूदा अलग रख लें।
टमाटर और गूदा tomato and pulp
- तेज आंच पर कड़ाही रखें, उसमें तेल डालें, अब आधा चम्मच जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व् धनिया पाउडर डालें।
मसाला masala in kadahi
- पनीर मिलाएं व् नमक डालें।
पनीर डालें add paneer
- पनीर हल्का सा भूने और काली मिर्च डालें।
- आपका भरने वाला मसाला तैयार है, हरी धनिया व् हरी मिर्चा डालें।
पनीर मसाला paneer masala
- अब इसे खाली टमाटर में भरें, सभी टमाटर ऊपर तक भरें।
पनीर भरें fill paneer
- अब सब टमाटर की टोपी उसपर लगाकर धागे से बांध दें।
बांधे tie it
- कड़ाही रखें, उसमें तेल डालें, अब आधा चम्मच जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व् धनिया पाउडर डालें।
- अब उसमें बचा हुआ पनीर व् टमाटर का गूदा डालें और साथ में भरे हुए टमाटर भी रखें, गैस धीमीं आंच पर करें और ढक्कन से ढकें।
टमाटर का गूदा व् पनीर डालें put all tomato pulp and paneer
टमाटर को रखें add tomato to masala
ढक्कन से ढके cover with lid
- अब धीमीं आंच पर टमाटर पकने दें।
- 2-3 मिनट के अंतराल पर टमाटर पलटे।
पकते हुए cooking
- जब टमाटर बाहर से पका हुआ लगे गैस बंद करें।
भरवां टमाटर बना हुआ made
- आपका पनीर भरवां टमाटर परोसने को तैयार है।
- आप इसे पराठे के साथ खाइये साथ में रायता और स्वाद बढ़ा देगा।
पनीर भरवां टमाटर Paneer stuffed tomato
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।