X

छोले आलू टिक्की चाट बनाने की विधि/ तरीका हिन्दी में Aloo Tikki Chole Chat Recipe/ Vidhi in Hindi

चटपटी छोले आलू टिक्की चाट का सोच कर ही मुह में पानी आ जाता है। अगर हम छोले आलू टिक्की चाट घर पर ही बना ले तो कितना मज़ा आए। आप इसे आसानी से घर पर बना कर सबको हैरान कर सकती है। छोले आलू टिक्की चाट बनाना बहुत सरल है। तो इंतेजार किस बात का, बस इस विधि को देख कर घर में खाइए चटपटी छोले आलू टिक्की चाट। छोले आलू टिक्की चाट विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

छोले आलू टिक्की चाट सामान चाहिए Ingredients for Aloo Tikki Chole Chat :-

Step 1 – छोले के लिए:-
  • 500 ग्राम छोला।
  • डेढ़ लीटर पानी।
  • 4 प्याज़ बारीक कटी हुई।
  • 4 टमाटर बारीक कटे हुए।
  • 20 ग्राम धनिया बारीक कटी हुई।
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ।
  • 2 छोटा चम्मच जीरा।
  • 2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
  • 22 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग।
  • 2 छोटा चम्मच नमक।
  • 5 बड़े चम्मच तेल।
छोला बनाने की विधि:-
  • कुक्कर को गैस पर तेज आँच पर रखे।
  • अब उसमें छोले, डेढ़ लीटर पानी व 1 छोटा चम्मच नमक डाले।
  • 10 मिनिट के बाद गैस धीमी आँच पर करे।
  • Hot Tip:- इस विधि से आपको छोले में सोडा की ज़रूरत नही पड़ती।
  • 40 मिनिट बाद गैस बंद करे और उसे स्टीम में छोड़े।
  • एक कड़ाही लीजिए और तेज आँच पर गैस पर रखे, तेल डालिए।
  • गरम होने पर हींग डालिए, गरम मसाला और जीरा डाले फिर प्याज़ डाले।
  • गैस धीमी आँच पर करे।
  • प्याज़ को लाल लाल भूनने दे, थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहे।
  • अब भूनी प्याज़ में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कटा हुआ टमाटर डाले और 1 छोटा चम्मच नमक डाले।
  • गैस धीमी आँच पर रखे।
  • कुक्कर खोलो और देखिए छोले अगर मुलायम नही हुए है तो आप 2-3 सिंटी और दे दे।

Boiled Chola उबले छोले

  • जब टमाटर भुन जाए उसमें छोले डाले, कटी हुई धनिया और मीरचा डाले और मिलाए।

Chola Masala छोला मसाला

  • अब छोले कुक्कर में डालें और 1 सिंटी दे।
  • गैस बंद करे और स्टीम में रहने दे।
  • ढक्कन खोले और छोले की खुश्बू का एहसास करे।
Chola छोला
  • आपका स्वादिष्ट छोला परोसने के लिए तैयार है ]
step 2- आलू टिक्की बनाने के लिए सामान:-
  • 4 मीडियम साइज़ उबले आलू।
  • एक कटोरी या 4 बड़े चम्मच दही
  • आधी कटोरी या 4 बड़े चम्मच मीठी सौंठ चटनी
  • 2 छोटी चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
  • 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
  • 2 छोटी चम्मच नमक।
  • 20 मिली लीटर देसी घी/ रेफाइंड।
  • 12 ग्राम बारीक कटा धनिया।
  • 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
  • 1 चम्मच कौरनफ्लौर
आलू टिक्की बनाने की विधि:-
  • आलू प्लेट में ले, उसे छीलें और हाथ से मींज ले/ कद्दूकस भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • अब इसमें 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4  छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच नमक व 1 चम्मच कोर्नफ्लौर मिलाए।
  • Hot Tip:- कोर्नफ्लौर का इस्तेमाल इसलिए करते है जिससे आलू छितरे न और टिक्की आराम से बन जाए।
  • अच्छे से मिलाए।
  • छोटी गोल गोल लोई बना ले।
  • अब एक तवा ले।
  • तेज़ आँच पर रखे।
  • अब चपटे करछुल से उसमें देसी घी डाले और तवे पर फैला दे।
  • उस पर आलू की लोईया रख दे।

Aloo Tikki on Tawa तवे पर टिक्की

  • आँच धीमें करे।
  • तवे वाली तरफ की लोई हल्की गुलाबी दिखेगी।
  • उन्हे पलटीए।

Tikki from other side टिक्की पलट कर

जब दोनो तरफ लाल हो जाए तब टिक्की को हल्का सा दबाए।

Tikki from other side टिक्की पलट कर

  • जब तक टिक्की सिक रही है, आप दही मथे और उसमें 1/2 चम्मच नमक डाल दे।
  • इसी तरह से दोनो तरफ सेके जब तक टिक्की कुरकुरी व लाल न हो।

आलू टिक्की Aloo Tikki

छोले आलू टिक्की चाट परोसने की विधि:-
  • एक प्लेट में दो टिक्की रखे और उसपर छोला डालें।

    आलू टिक्की Aloo Tikki

    छोले टिक्की पर रखें put Chola on Tikki

  • अब उसपर दही और मीठी चटनी डालें।

    छोले टिक्की पर दही डालकर Tikki Chola with curd

आलू टिक्की छोला मीठी चटनी व् मसलो के साथ Aloo Tikki Chola with Meethi Chutney and Spices

  • लाल मिर्च पाउडर व् धनिया पाउडर उसपर बुर्के।
  • बारीक़ कटे हुए प्याज व् हरा धनिया डालें।
  • गरम परोसे।
  • आपकी स्वादिष्ट आलू टिक्की छोले तैयार है।

Aloo Tikki Chola छोले आलू टिक्की

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
छोले आलू टिक्की चाट बनाने की विधि Aloo Tikki Chole Chat Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4 Based on 19 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.