आलू सैंडविच बहुत स्वादिष्ट व बनाने में बहुत आसान होती है। आलू तो आलू है, स्वाद में उत्तम और हर खाने का स्वाद बढ़ाने में आगे. आलू सैंडविच बहुत स्वाद होती है, बनाने में बहुत आसान. आप के पास अगर उबले आलू रखे हो तो इसे बनाने में 2 मिनट से ज्यादा टाइम नहीं लगेगा. यह सैंडविच आप नाश्ते में खिला सकते है या शाम के स्नैक्स में। तुरंत पेट भरने वाली और आजकल के फ़ास्ट फ़ूड से बेहतर, जो सेहत का भी ख्याल रखे। बड़ों से ले कर बच्चों तक, सबको ये बहुत पसंद है। आलू सैंडविच को सॉस या हरी धनिया चट्नी के साथ परोसे। आलू की सैंडविच विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
आलू सैंडविच बनाने के लिए सामान Ingredients of Aloo Sandwich:-
- उबले आलू 2 मीडियम साइज़।
- 2 पीस ब्रेड।
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1/2 छोटा चम्मच नमक।
- 10 ग्राम हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
- 50 ग्राम मलाई/ मक्खन।
- देसी घी।
How to prepare Aloo Sandwich आलू सैंडविच बनाने की विधि:-
- आलू को मिंजिए।
- मसाले व हरा धनिया और मिर्च डालें।
- अच्छे से मिलाए।
आलू मसाला Aloo Masala
- अब ब्रेड ले और मलाई/ मक्खन लगाए।
- मिश्रण को ब्रेड पर फैलाए।
- दूसरी ब्रेड उपर रखे।
कच्ची सैंडविच raw sandwich
- अब सैंडविच मेकर ले, दोनो तरफ देसी घी लगाए, कच्ची ब्रेड सैंडविच उसमें रखे।
- तेज आँच पर रखे।
- 2 मिनिट बाद सैंडविच मेकर दूसरी तरफ करें।
- अब मेकर खोल कर देखें, अगर ब्रेड लाल हो गयी है तो ठीक है, वरना फिर से गैस पर रखे।
- जब दोनो तरफ ब्रेड लाल हो जाए, आपकी सैंडविच तैयार है।
- Hot Tip:- आप इस सैंडविच को तवा पर भी बना सकते है, करछुल से हल्का सा घी तवे पर लगाए, तेज आँच पर सैंडविच उसपर रखें, जब एकतरफ से लाल हो जाए, तब पलटे, दूसरी तरफ करछुल से हल्का सा घी ब्रेड पर लगाएं, फिर पलट दें, जब दोनो तरफ से लाल हो जाए, आपकी सैंडविच तैयार है।
- आलू सैंडविच को सॉस या हरी धनिया चट्नी के साथ परोसे।
आलू सैंडविच Aloo sandwich
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।