अरबी की सब्जी को मैने बहुत आसान तरह से बनाया है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते है क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट और कुरमुरी हो जाती है। यह खाने का स्वाद बढ़ा देती है। आप अरबी की सब्जी पराठे व पूरी के साथ परोसे। अरबी की सब्जी विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
अरबी की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Arbi ki sabji:-
- 500 ग्राम अरबी।
- 5 बड़े चम्मच तेल।
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1/2 छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 20 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।
अरबी की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Arbi ki sabji:-
- अरबी को धोकर कुक्कर में तेज आंच पर उबलने को रखे।
- 2 सिनटी होने पर गैस बंद करे और स्टीम में अरबी को पकने दे।
- कुक्कर खोले और अरबी को पानी से निकाल कर ठंडा होने दे।
उबली हुई अरबी Boiled Arbi
- Hot Tip:- अरबी को 3-4 घंटे को फ्रिज में रखे जिससे वो ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी।
- बाहर निकाले और छीलें।
- अब अरबी को लम्बाई में बीच में से दो करे।
- एक भारी तल्ले की कड़ाही ले और उसमें तेल डाले।
- कड़ाही तेज आंच पर रखे और गरम होने पर तेल में हींग,अजवाइन, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व् नमक डाले, अब अरबी डाल कर अच्छे से मिलाये।
अजवाइन, हींग, जीरा carom seed, asafetida and cumin seed
लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी मिलाएं add red chili, coriander turmeric
- गैस धीमी करे।
- उसे धीरे से मिलाये जिससे अरबी टूटे न।
अरबी डालें add Arbi
अच्छे से मिलाएं mix well
- धीमी आंच पर पकने दे और थोड़ी थोड़ी देर में चलाये।
- आप देखेंगे अरबी का रंग लाल लाल हो रहा है और करारी भी हो रही है।
लाल लाल हो रही है redness is coming
- धनिया पत्ती डाले।
धनिया पत्ती मिलाएं add coriander leaves
- अरबी को भुन्ने दे, जब तक वो लाल लाल हो जाये।
- अरबी की सब्जी तैयार है।
- आप अरबी की सब्जी उत्तर भारतीय खाने के साथ परोसे।
- आप अरबी की सब्जी पराठे व पूरी के साथ परोसे।
अरबी की सब्जी arbi ki sabji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।