चाट वाली चटपटी हरी चटनी जिसे खाते ही मज़ा आ जाता हो और चाट का स्वाद कई गुना बढ़ जाता हो, वो हरी चटनी बहुत आसानी से घर पर बना कर आप अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते है। हरी चटनी बनाना बहुत ही आसान है, आप इसे जरूर बना कर देखें। यहाँ मै आपको इसे दो स्वादों में ये चटनी बताऊंगी, पहली धनिया पत्ती के साथ चटपटी चटनी और दूसरी आम के साथ। आप दोनों बना कर जरूर देखें और अपने खाने का स्वाद लाजवाब करें। हरी चटनी बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व इंग्लीश (English) में उपलब्ध है।
चटनी बनाने का पहला तरीका हरी धनिया के साथ:-
हरी चटनी के लिए सामान Ingredients of Green Chutney:-
- 50 ग्राम धनिया पत्ती।
- 4-5 हरी मिर्ची।
- 1 नींबू।
- 2 टमाटर।
- 1 नमक।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- मिक्सर ग्रांडर।
सामान Ingredients
हरी चटनी की विधि How to prepare Green Chutney:-
- धनिया पत्ती, टमाटर, हरी मिर्च लीजिए और अच्छे से धो कर, काट लीजिए और मिक्सर में डालिए।
- अब उसमें जीरा, नमक व 2 बड़े चम्मच पानी मिलाए।
- उसमें नींबू निचोड़े।
ग्राइंडर में in grinder
- पीसे जब, तक वो बारीक पेस्ट न बन जाए।
- अब उसे कटोरे में निकाले और फ़्रिज़ में रखे।
- फ़्रिज़ में रख कर आप इसे 3-4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते है।
- आपकी स्वादिष्ट हरी चट्नी परोसने को तैयार है।
हरी धनिया की चटनी Hari Dhaniya Chutney
चटनी बनाने का दूसरा तरीका खट्टी अमिया के साथ:-
हरी चटनी के लिए सामान Ingredients of Green Chutney:-
- 50 ग्राम धनिया पत्ती।
- 5 ग्राम पुदीना पत्ती।
- खट्टी अमिया – 1 काट कर।
- 4-5 हरी मिर्ची।
- 1 नींबू।
- 1 टमाटर।
- 1 नमक।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- मिक्सर ग्रांडर।
सामान Ingredients
हरी चटनी की विधि How to prepare Green Chutney:-
- धनिया पत्ती,पुदीना पत्ती, टमाटर, हरी मिर्च, खट्टी अमिया लीजिए और अच्छे से धो कर, काट लीजिए और मिक्सर में डालिए।
- अब उसमें जीरा, नमक व 2 बड़े चम्मच पानी मिलाए।
- उसमें नींबू निचोड़े।
ग्राइंडर में in grinder
- पीसे जब, तक वो बारीक पेस्ट न बन जाए।
- अब उसे कटोरे में निकाले और फ़्रिज़ में रखे।
- फ़्रिज़ में रख कर आप इसे 3-4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते है।
- आपकी स्वादिष्ट हरी चट्नी परोसने को तैयार है।
हरी चटनी Green Chutney
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।