X

सूजी का चीला बनाने की विधि/ तरीका हिन्दी में Sooji Cheela Recipe/ Vidhi in Hindi

हम रोज एक ही तरह के नाश्ता कर के बोर हो जाते है। हमे भी कुछ जल्दी बनने वाले नाश्ते की चाहत होती है, जो सेहत मंद भी हो, इसका जवाब सूजी का चीला है। सूजी का चीला बच्चों को बहुत पसंद है, और बहुत जल्दी बनता है। आप इसे बना कर देखिए, आप बार बार बनाएगी। आप इसे हरी धनिया चटनी, मीठी सौंठ चटनी या सॉस के साथ दे सकते है। सूजी का चीला विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

4 लोगो के लिए SERVES 4 PEOPLE

सूजी का चीला बनाने के लिए सामान Ingredients of Sooji Cheela:-

  • 100 ग्राम सूजी।
  • 100 ग्राम गेहूँ आटा।
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
  • एक छोटा चम्मच जीरा।
  • एक छोटा चम्मच नमक।
  • 400 मिली लीटर पानी।
  • तेल।
  • 12 ग्राम हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई।
  • हरी मिर्चा बारीक़ कटी हुई।
  • 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ।

Hot Tip – प्याज़ डालना इच्छानुसार है, ज़रूरी नही है।

सूजी का चीला बनाने की विधि How to prepare Sooji Cheela:-

  • एक कटोरा लीजिए।
  • सूजी व आटा उसमें डालिए।

Sooji and Atta mix सूजी आटा मिला हुआ

Hot Tip:- आटा डालने से चीला तवे से उठाना आसान हो जाता है।

  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक व जीरा डालिए।
  • धनिया पत्ती,हरी मिर्चा डालिए।
  • अगर आप प्याज़ खाते है तो डालिए, इससे स्वाद बढ़ जाएगा लेकिन अगर नही खाते है तो कोई फ़र्क भी नही पड़ेगा, आप मत डालिए।
  • अब पानी डालिए और मिलाइए जिससे गाँठे न पड़े।

Sooji mix with water सूजी आटा पानी मिला हुआ

  • 10 मिनिट के लिए छोड़िए, आपका पेस्ट तैयार है।
  • तवा लीजिए और गैस पर तेज़ आँच पर रखिए, गरम होने का इंतेज़ार करे।
  • चपटा करछुल ले और तवे पर तेल फैलाए।

Tawa greased with oil तवे पर तेल लगा हुआ

  • गोल करछुल से पेस्ट को तवे पर फैलाए।

Sooji spread on tawa तवे पर सूजी फैलाया हुआ

  • जब ऊपर से थोड़ा सूखा हुआ दिखे, तब थोड़ा और तेल डालिए और चीले को पलट दे।

Sooji Chila upside down तवे पर सूजी चीला पलटकर

  • गैस धीमी करे और चीले को चपटा करछुल से दबाए और चीले को पलटे।

Sooji little reddish on one side एकतरफ हल्का लाल

  • आप देखेंगे की चीला दोनो तरफ से लाल और कुरकुरा हो गया है।
  • आपका चीला परोसने के लिए तैयार है।
  • गरम गरम परोसे, आप इसे हरी धनिया चटनी, मीठी सौंठ चटनी या सॉस के साथ दे सकते है।

बाकी बचे पेस्ट से ऐसे ही चीले बनाइए।

Sooji Cheela सूजी का चीला

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
सूजी का चीला बनाने की विधि Sooji Cheela Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4 Based on 84 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.