आलू मटर तहरी पुलाओ चावल से बना बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है। तहरी आप अकेले भी खा सकते है, बिना किसी सब्जी के। आलू मटर तहरी बनाने में बहुत असान है और बहुत स्वादिष्ट है। आप तहरी हरी मिर्च आचार, दही व आलू टमाटर सब्ज़ी के साथ परोसे। तहरी की विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो भाषाओ में उपलब्ध है।
Serves 4 person 4 लोगो के लिए
आलू मटर तहरी पुलाओ बनाने के लिए सामान Ingredients of Aloo Matar Tehri Pulao:-
- चावल बासमती 230 ग्राम।
- 100 ग्राम छिली हुई मटर।
- 180 ग्राम आलू बारीक कटे हुए।
- 24 ग्राम देसी घी।
- एक छोटा चम्मच जीरा।
- डेढ़ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- डेढ़ छोटा चम्मच नमक।
- पानी 300 मिली लीटर।
आलू मटर तहरी पुलाओ बनाने की विधि How to prepare Aloo Matar Tehri Pulao:-
- चावल लीजिए और आधे घंटे के लिए भिगो दीजिए।
- कुक्कर को तेज़ आँच पर रखे और उसमें देसी घी डाले।
- जब घी गरम हो जाए तब उसमें जीरा और गरम मसाला डाले।
- अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, आलू और मटर डाले।
मसाला masala
आलू मटर डालें add potato peas
- अब नमक डाले, और चलाए, गैस धीमी आँच पर करे, कुक्कर पर ढक्कन ढक दे।
ढक दें cover lid
- Hot Tip – ढक्कन लगाना नही है।
- अब सब्जियां हाथ से देखिए, अगर पक गयी हो तो उसमें चावल डाले।
सब्जी तैयार है veg is made
- अब पानी डालिए, मिलाइए और गैस तेज़ आँच पर करे और एक उबाल का इंतेज़ार करे।
चावल और पानी मिलाएं add rice and water
उबलता हुआ boiling
- एक उबाल के बाद आप गैस धीमी आँच पर कर दे और ढक्कन से ढक दे, लगाइए का मत, 10 मिनिट इंतेज़ार करिए।
ढक दें cover lid
- अब ढक्कन खोलिए, चावल देखिए, अगर पक गये हो और पानी उड़ गया।
- गैस बंद करिए।
तेहरी पुलाओ कुकर में Tehri Pulao in cooker
- अब गरम मसाला डालिए और ढक्कन लगा दीजिए।
- Hot Tip – ऐसा करने से आप की तहरी की खुश्बू बढ़ जाएगी।
- 5 मिनिट स्टीम में रहने दे।
- कुक्कर खोले, स्वादिष्ट तहरी परोसने के लिए तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
आलू मटर तेहरी पुलाओ aloo matar tehri pulao
- स्वाद बढाने के लिए आप तहरी हरी मिर्च आचार, दही व आलू टमाटर सब्ज़ी के साथ परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।