बैंगन मटर भरता की सब्जी के लिए सामान Ingredients of Baigan Matar Bharta Sabji:-
- 2 भरता बैंगन।
- 50 ग्राम हरी मटर।
- 3 बारीक कटे हुए टमाटर।
- 15 ग्राम हरा धनिया बारीक काट कर।
- 2 छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट।
- 1 बारीक कटे हुए प्याज़।
- 1 बारीक कटे हुए हरी मिर्च।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
- दो बड़े चम्मच पिघला हुआ देसी घी।
बैंगन मटर भरता की सब्जी की विधि How to prepare Baigan Matar Bharta Sabji:-
Step 1:-
- बैंगन ले और उसमे दो चीरे लगा कर उसके अंदर एक हरी मिर्च व एक लहसुन की कली लगा दे।
- बैंगन को माइक्रोवेव पर माइक्रो+ ग्रिल 2 सेटिंग पर लगाए और 25 मिनिट तक भूने।
भुना बैंगन Roasted Baigan
- भुनने के बाद ठंडा कर लें (लगभग 10-15 मिनट)।
- आप बैंगन छीले और मींज ले।
मिंजा हुआ बैंगन minja hua baigan
Step 2:-
- Note – आप इस भरता सब्जी को देसी घी में ही बनाये, तभी इसका स्वाद आएगा।
- अब तेज आँच पर कड़ाही रखे।
- उसमें घी डाले जब घी गरम हो जाए, तब उसमे जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाए।
जीरा व् अदरक लहसुन पेस्ट Jeera, Garlic Ginger paste
- आंच धीमीं करें, प्याज डालें और भुनने दे।
प्याज डालें add onion
- जब वो भुन जाए, तब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व टमाटर डाले और करछुल से चलाए।
मसाला डालें mix masala
टमाटर मिलाएं add tomato
- गैस धीमीं आंच पर रहने दे और ढक्कन से ढक दें।
ढक्कन से ढके cover with lid
- टमाटर भुनने दे, बीच बीच में हर 2-3 मिनट में चलाए।
- जब टमाटर भुन जाए (लगभग 5-7 मिनट में ), तब आप उसमे मींजे हुए बैंगन, मटर व नमक डाले।
भुना बैंगन मिलाये add bhuna baigan
मटर, नमक मिलाएं add Salt, peas
- फिर से ढक्कन ढकें।
ढक्कन से ढके cover lid
- जब बैगन, टमाटर एक जान हो जाये, तब गैस तेज आंच पर करें।
भुनने को तैयार bhunne ko taiyar
- अब बैंगन को भूने, लगातार करछुल से चलाते रहे, जब तक चारो तरफ से घी न दिखाई दे।
भुनी हुई सब्जी bhuni hui sabji
- जब घी दिखने लगे, मतलब बैंगन मटर भरता की सब्जी तैयार है।
- अब आप ऊपर से कटी हुई हरी धनिया व् हरी मिर्चा डालें।
धनिया मिर्चा मिलाये add dhaniya mircha
- अच्छे से मिलाएं।
- दो मिनट और भूने।
- आपकी स्वादिष्ट बैंगन मटर भरता की सब्जी परोसने को तैयार है।
- आप इसे दाल या पराठे के साथ परोसे।
बैंगन मटर भरता की सब्जी Baigan Matar Bharta ki sabji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।