बैंगन मटर भरता की सब्जी के लिए सामान Ingredients of Baigan Matar Bharta Sabji:-
- 2 भरता बैंगन।
- 50 ग्राम हरी मटर।
- 3 बारीक कटे हुए टमाटर।
- 15 ग्राम हरा धनिया बारीक काट कर।
- 2 छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट।
- 1 बारीक कटे हुए प्याज़।
- 1 बारीक कटे हुए हरी मिर्च।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
- दो बड़े चम्मच पिघला हुआ देसी घी।
बैंगन मटर भरता की सब्जी की विधि How to prepare Baigan Matar Bharta Sabji:-
Step 1:-
- बैंगन ले और उसमे दो चीरे लगा कर उसके अंदर एक हरी मिर्च व एक लहसुन की कली लगा दे।
- बैंगन को माइक्रोवेव पर माइक्रो+ ग्रिल 2 सेटिंग पर लगाए और 25 मिनिट तक भूने।
- भुनने के बाद ठंडा कर लें (लगभग 10-15 मिनट)।
- आप बैंगन छीले और मींज ले।
Step 2:-
- Note – आप इस भरता सब्जी को देसी घी में ही बनाये, तभी इसका स्वाद आएगा।
- अब तेज आँच पर कड़ाही रखे।
- उसमें घी डाले जब घी गरम हो जाए, तब उसमे जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाए।
- आंच धीमीं करें, प्याज डालें और भुनने दे।
- जब वो भुन जाए, तब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व टमाटर डाले और करछुल से चलाए।
- गैस धीमीं आंच पर रहने दे और ढक्कन से ढक दें।
- टमाटर भुनने दे, बीच बीच में हर 2-3 मिनट में चलाए।
- जब टमाटर भुन जाए (लगभग 5-7 मिनट में ), तब आप उसमे मींजे हुए बैंगन, मटर व नमक डाले।
- फिर से ढक्कन ढकें।
- जब बैगन, टमाटर एक जान हो जाये, तब गैस तेज आंच पर करें।
- अब बैंगन को भूने, लगातार करछुल से चलाते रहे, जब तक चारो तरफ से घी न दिखाई दे।
- जब घी दिखने लगे, मतलब बैंगन मटर भरता की सब्जी तैयार है।
- अब आप ऊपर से कटी हुई हरी धनिया व् हरी मिर्चा डालें।
- अच्छे से मिलाएं।
- दो मिनट और भूने।
- आपकी स्वादिष्ट बैंगन मटर भरता की सब्जी परोसने को तैयार है।
- आप इसे दाल या पराठे के साथ परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
बैंगन मटर की सब्जी बनाने की विधि Baigan Matar Sabji Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating