हम सब को कढ़ी बहुत पसंद है। बूंदी की कढ़ी बहुत स्वादिष्ट होती है, और आसानी से बनती है। आप इसे जरूर बना कर देखे। कढ़ी के साथ सूखे आलू, चावल व रोटी साथ में हरी धनिया चट्नी बहुत भाती है। बूंदी की कढ़ी बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
बूंदी की कढ़ी बनाने के लिए सामान Ingredients to make Boondi Kadhi:-
- 100 ग्राम बूंदी।
- 75 ग्राम बेसन।
- 350 ग्राम दही।
- 750 मिली लीटर पानी पेस्ट में।
- 500 मिली लीटर पानी उबाल के बाद।
- 5 मेथी दाना।
- 1 छोटी चम्मच जीरा साबुत।
- 1.5 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला।
- 2 बड़े चम्मच देसी घी/ तेल।
बूंदी की कढ़ी बनाने की विधि How to prepare Boondi Kadhi:-
- एक बड़ा कटोरा लें और उसमें बेसन, दही और पानी अच्छे से मिलाये जिससे गांठे न रहे।
बेसन और दही Besan and Curd
बेसन और दही अच्छे से मिलाया हुआ Curd and Besan mixed thoroughly
पेस्ट में पानी मिलाये Add Water to Paste
- तेज़ आंच पर कुकर रखे और उसमें देसी घी डालें।
देसी घी डालते हुए Putting Desi Ghee
- पहले मेथी दाना लें, फिर जीरा साबुत डालें और सारा बेसन का पेस्ट उसमें मिलाये।
बेसन पेस्ट कुकर में डालते हुए Putting mixture in cooker
- अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व् नमक मिलाये और साथ में बूंदी डालें।
मसाले डालिये Masala in mixture
बूंदी डाले Add Boondi to it
- अब ढक्कन से ढक दें।
- करछुल को कढ़ी में रहने दे और उबाल का इंतज़ार करें।
- उबाल आने पर 500 मिली लीटर पानी मिलाये और उबलने दे।
- उबाल आने पर गैस धीमी करे और ढक्कन से ढक दे।
- 10 मिनट बाद करछुल से मिलाये और फिर ढक्कन ढक कर कढ़ी को होने दे।
- ऐसा थोड़ी थोड़ी देर में करे।
- आधे घंटे बाद गैस बंद कर दें।
- अब गरम मसाला मिलाये और ढक्कन को बंद कर दे।
- 10 मिनट बाद ढक्कन खोले।
- आपकी स्वादिष्ट बूंदी कढ़ी परोसने को तैयार है, गरम परोसे।
- कढ़ी के साथ सूखे आलू, चावल व रोटी साथ में हरी धनिया चट्नी बहुत भाती है।
बूंदी की कढ़ी Boondi Kadhi
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।