हम लोग दही बाज़ार से खरीदते है क्योंकि वो स्वाद वर्धक है और पौष्टिक भी। घर पर दही जमाने की विधि को अगर आप अपनाते है, तो आपको दही शुध और सेहत वाला मिलेगा साथ ही पैसे भी बचेंगे। घर के दही का स्वाद में भी बहुत फ़र्क लगेगा। घर का दही हर तरह से अच्छा है। घर पर दही जमाने की विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
घर पर दही बनाने के लिए सामान Ingredients of Homemade Dahi Making of Curd:-
- 1 लीटर दूध।
- 1 छोटा चम्मच दही।
घर पर दही बनाने की विधि How to prepare Homemade Dahi Making of Curd:-
- दूध को पहले उबाले।
- अब उसे ठंडा होने दे।
- जब दूध हल्का गरम हो, आप उसमें अपनी उंगली डालकर भी देख सकते है, अगर सहनिए है तो दही जमाने के लिए तैयार है।
- Hot Tip:- आप पूरे साल दूध को थोड़ा गरम रखे, पर मई महीने के अंत से ले कर जुलाइ तक आप दूध बहुत हल्का गरम ही रखे जिससे दही अच्छी जमे वरना आपकी दही में बहुत पानी रहेगा।
- एक डोंगा ले उसमें 1/2 छोटी चम्मच दही डालें (दही का जामन) और फिर उसमें दूध डालें जिससे दही और दूध मिल जाए।
दही का जामन little curd
दूध को मिलाएं mix milk in it
- अब उसे दूसरे बर्तन में 2 से 3 बार उछाले।
step 2
step 3
step 4
- आपको फेन दिखेगा।
step 5
step 6
step 7
- अब डोंगे को ढक्कन से ढक दे और एक तरफ रखे।
- अब डोंगे को हिलाए नही।
- Note:- अगर आपको थक्का दही चाहिए तो उसे हिलाए नही।
- Hot Tip:- दही को जमाने के लिए एक निश्चित तापमान चाहिए होता है, गर्मियों में आप स्टील के बर्तन में दही जमा सकते है पर जाडो में आपको इसे जमाने के लिए काससेरोल चाहिए होगा या फिर जिस बर्तन में जमा रहे है उसे शॉल या स्वेटर से ढकना होगा ताकि दही जाम सके।
- 5 घंटे बाद जब आप डोंगे का ढक्कन हटाएगे तब आपको उसमें दही जमी हुई मिलेगी।
- अब पहले दही को फ्रिज में कम से कम 2-3 घंटे रखे और ठंडा होने दे, फिर खाए।
- आपका घर का सेहत से भरपूर व स्वादिष्ट दही तैयार है।
Related Recipes संबंधित व्यंजन:-
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।