हम सभी को ढाबा बहुत पसंद है और वहां की ढाबे वाली दाल फ्राई तो हर किसी की पसंदीदा दाल है। ढाबे वाली दाल फ्राई घर पर बनाना बहुत आसान है। आज मै आपको बहुत सरल स्टेप्स में इसे बनाना बताउंगी, जरूर बना कर देखे और अपने खाने का स्वाद बढ़ाये। आप इसे रोटी व् चावल के साथ परोसे व् उत्तर भारतीय खाने का मज़ा ले। ढाबे वाली दाल फ्राई विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
Step 1:-
अरहर /तूर दाल बनाने की विधि How to prepare Tur/ Arhar Dal:-
अरहर/तूर दाल के लिए सामान चाहिए Ingredients for Tur/ Arhar Dal :-
- 170 ग्राम अरहर/ तूर दाल।
- 700 मिली लीटर पानी।
- १ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- डेढ़ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- डेढ़ छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- डेढ़ छोटी चम्मच नमक।
अरहर/ तूर दाल बनाने का तरीका How to prepare Arhar /Tur Dal:-
- अरहर दाल ले और उसे 15 मिनट के लिए भिगोये।
- 15 मिनट के बाद आप दाल को धोए व् कुकर में पानी के साथ तेज़ आंच पर रखे।
- अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व् नमक मिलाये।
- अब ढक्कन बंद करे और सिंटी का इंतज़ार करे।
- 2 सिंटी के बाद गैस धीमी करे, जिससे वो अच्छे से पक़ जाये।
- 4 सिंटी के बाद गैस बंद करे और दाल को स्टीम में रहने दे।
- जब स्टीम निकल जाये तब ढक्कन खोलिए, दाल को अच्छे से चलाइए।
- आपकी दाल तैयार है।
Dal दाल
Step 2:-
ढाबे वाली दाल फ्राई बनाने की विधि How to prepare Dhaba style Dal fry:-
ढाबे वाली दाल फ्राई बनाने का सामान Ingredients for Dhaba style Dal fry:-
- एक बारीक़ कटा हुआ प्याज।
- एक बारीक़ कटा हुआ टमाटर।
- 15 ग्राम धनिया बारीक़ कटा हुआ।
- एक बारीक़ कटा हुआ हरा मिर्चा।
बारीक़ कटे हुए टमाटर प्याज धनिया व् मिर्च Finely chopped Onion, tomato, coriander and chili
- 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- आधा छोटा चम्मच हींग।
- एक बड़ा चम्मच देसी घी।
- आधा छोटा चम्मच नमक।
ढाबे वाली दाल फ्राई बनाने की विधि How to prepare Dhaba Style Dal fry:-
- तेज़ आंच पर कड़ाही रखे और उसमें घी डालें।
- जब गरम हो जाये तब उसमें हींग डालें और फिर जीरा डालें।
हींग देसी घी में Pure Ghee with Asafetida
जीरा साबुत डाला हुआ Cumin Seed in it
- अब कटी हुई प्याज डेल और लाल होने का इंतज़ार करें।
प्याज डाला हुआ with onion
- अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, टमाटर व् नमक मिलाये और टमाटर को भुनने दे।
टमाटर डाला हुआ with Tomato
- अब हरा धनिया, हरा मिर्चा मिलाये और दाल डालें।
दाल तड़का / फ्राई मसाला Dal Tadka/ Fry masala
मसाले में दाल डालिये Add dal to masala
- आपकी ढाबे वाली दाल फ्राई तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
- आप इसे रोटी व् चावल के साथ परोसे व् उत्तर भारतीय खाने का मज़ा ले।
ढाबे वाली दाल फ्राई Dhaba style Dal fry
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।