X

फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने की विधि/ तरीका Fruit Custard Jelly Recipe

फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने में बहुत आसान और सेहत से भरपूर होता है। खाने के बाद या शाम को फ्रूट कस्टर्ड बहुत स्वादिष्ट लगता है। आप फ्रूट कस्टर्ड जेली ज़रूर बना कर देखे। फ्रूट कस्टर्ड जेली विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।

फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने के लिए सामान Ingredients of Fruit Custard Jelly:-

  • 1 लीटर दूध।
  • 70 मिली लीटर ठंडा दूध एक कटोरी में।
  • 162 ग्राम क्रीम
  • 30 ग्राम कस्टर्ड पाउडर।
  • 156 ग्राम चीनी।
  • 400 ग्राम आम/ 2 आम।
  • 200 ग्राम केला/ 1 केला।
  • 60 ग्राम अंगूर।
  • 264 ग्राम सेब/ 2 सेब छिलका छीलिए।
  • जेली – 1 पैकेट स्ट्रॉबेरी या रसबेररी फ्लेवर।

फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने की विधि How to prepare Fruit Custard Jelly:-

  • भगोना तेज़ आँच पर रखे और 1 लीटर दूध को उबलने दे।
  • 70 मिली लीटर दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाए और एक तरफ रखे।

Custard mixed in Milk कस्टर्ड मिला दूध

  • एक उबाल के बाद कस्टर्ड वाला दूध मिलाए।

Custard mix in Milk कस्टर्ड दूध में मिला हुआ

  • डेढ़ मिनिट के बाद उसमें चीनी डाले और 20 सेकेंड्स के लिए गैस पर रहने दे।
  • गैस बंद करे और ठंडा होने को रखे।

Custard Milk to cool कस्टर्ड दूध ठंडा होने के लिए

  • 3 घंटे में आपका कस्टर्ड ठंडा हो जाएगा, आप फलो को छोटा छोटा काट ले।

Custard Fruits in small pieces कस्टर्ड के लिए फल कटे हुए

  • अब ठंडे कस्टर्ड में पहले क्रीम मिला ले, फिर फल मिलाए।
  • अब फ्रिज में 4 घंटे के लिए रखे जिससे फ्रूट कस्टर्ड अच्छे से ठंडा हो जाए।

    Fruit Custard फ्रूट कस्टर्ड

जेली बनाने की विधि How to prepare Jelly:-

  • आप बाजार से जेली का पैकेट खरीदें।
  • अब जेली मोल्ड लें, उसमें थोड़ा सा घी हाथ में लेकर चारो तरफ लगा दे जिससे जेली चिपके नहीं और आसानी से निकल जाये।
  • आप जेली पाउडर मोल्ड में डालें, फिर उसमें खौलता हुआ पानी डाल दे और अच्छे से मिलाएं।
  • ठंडा होने को रखें।
  • जब ठंडा हो जाये तब आधे घंटे को फ्रीजर में रखे, फिर फ्रिज में रख दे।
  • जब जेली जम जाये, तब वो परोसनर को तैयार है।

Jelly जेली

परोसने का तरीका Stylish Serving:-

  • आप एक कांच का गिलास लें।
  • अब उसमें पहले जेली डालें, फिर ऊपर से फ्रूट कस्टर्ड डाल कर परोसे।
  • ठंडा परोसे।

Fruit custard jelly फ्रूट कस्टर्ड जेली

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने की विधि Fruit Custard Jelly Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4 Based on 6 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.