हम रेस्टोरेंट में अक्सर खोया मटर की सब्जी मंगाते है, जो बहुत स्वादिष्ट होती है। खोया मटर बहुत आसानी से घर पर बन जाती है। अगर आप देसी घी घर पर ही बनाते है तो खोया बहुत सारा बन जाता है। अगर आपको देसी घी और खोया बनाना आप मेरी रेसिपीज में देख सकते है, और घर पर बना सकते है। खोया मटर मैंने बहुत ही आसान तरीके से बनाना सिखाया है, आप जरूर बना कर देखे। खोया मटर विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
खोया मटर बनाने का सामान Ingredients for Khoya Matar:-
- खोया – 75 ग्राम।
- 100 मिली लीटर गुनगुना पानी।
- 1 प्याज बारीक़ कटी हुई।
- 2 उबली हुई प्याज।
- 4 टमाटर बारीक़ कटे हुए।
- 60 ग्राम हरी मटर।
- आधी छोटी चम्मच हींग।
- एक छोटी चम्मच जीरा।
- डेढ़ छोटी चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- डेढ़ छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
- एक बड़ा चम्मच तेल।
खोया मटर बनाने का तरीका How to prepare Khoya Matar:-
- गुनगुने पानी में खोया को भिगो कर अलग रखे।
- दो प्याज़ कुकर में रखे और थोड़ा पानी डालकर 2 सिंटी होने दें।
- अब उसे अलग रखें।
- कड़ाही तेज़ आंच पर रखे और तेल डालें, गरम होने दें।
- अब उसमें हींग, जीरा व् गरम मसाला डालें और कटी प्याज मिलाएं।
- गैस धीमीं करे और प्याज भुनने दें।
- उबली हुई प्याज पीस लें।
- जब प्याज भुन जाये, तब पीसी हुई प्याज मिलाये।
- अब भुनने दें।
- एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व् गरम मसाला मिलाये और थोड़ा पानी डालकर भिगो दें।
- जब प्याज़ भुन जाये, तब यह भीगा हुआ मसाला उसमें डाले और 1 मिनट तक भुने।
- अब उसमें खोया, टमाटर व् मटर डालें व् भुनने दें।
- ढक्कन से ढकें।
- थोड़ी थोड़ी देर में सब्जी को मिलाएं।
- जब घी चारो तरफ आ जाये तब आपकी सब्जी भुन गयी है, गैस बंद कर दे।
- आपकी स्वादिष्ट खोया मटर बन गयी है, अब परोसे।
- आप इसे रोटी व् पराठे के साथ परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।