करेला एक स्वादिष्ट सब्जी है साथ ही सेहत से भरपूर है। करेले की सब्जी आप दोपहर में और रात के खाने में दाल, रोटी और पराठे के साथ सेवन कर सकते हैं। स्वाद से भरपूर और बनाने में बहुत आसान है। करेला आपका खून साफ करता है और बहुत बिमारियों से रक्षा करता है, यहाँ मैंने करेला ऐसे बनाना सिखाया है जिसमें कड़वाहट नहीं होगी, बस स्वाद होगा। आप करेले की सब्जी जरूर बना कर देखें व् अपने खाने का सेहत के साथ स्वाद बढ़ाये। आप करेले की सब्जी विभिन्न प्रकार से बना सकते है, करेले की सब्जी बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
करेले की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Karele ki Sabzi:-
- 250 ग्राम करेला।
- 4 प्याज बारीक़ कटी हुई।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
- 1 बड़ी चम्मच सौंफ।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 बड़ा चम्मच नमक।
करेले की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Karele ki Sabzi:-
- करेला लें, धोकर पतले गोल आकर में काट लें।
- 1 बड़ा चम्मच नमक लें और करेले में मिलाएं।
- आधे घंटे के लिए रखे।
- अब पानी में रगड़ कर धोएं, जिससे सारा नमक निकल जाये, किनारे पर रखें।
- प्याज महीन काटें।
- कड़ाही में तेल डाले।
- तेज आंच पर कड़ाही रखे।
- जब तेल गरम हो जाये तब उसमें सौंफ व् जीरा डाले।
- अब बारीक़ कटी हुई प्याज डालें।
- जब प्याज मुलायम हो जाये, आप उसमें करेला व् लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और चलाये।
- नमक नहीं डालना है।
- अच्छे से मिलाये,ढक्कन से ढकें।
- गैस धीमी करे।
- अब उसे थोड़ी थोड़ी देर (2-3 मिनट) में चलाये।
- करेला पकने में लगभग 10-12 मिनट लगते हैं।
- जब करेला पक जाये (मुलायम हो जाये) तब ढक्कन हटाए और गैस धीमी आंच पर रहने दे।
- अब 5 मिनट तक थोड़ी थोड़ी देर (हर 1 मिनट) में मिलाये।
- गैस बंद करे, करेला परोसने को तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।