हम अपनी रोटी, दाल व चावल में शुद्ध देसी घी डालते है। मलाई से देसी घी सेहत के लिए इसे बहुत ज़रूरी माना गया है। आप बस नीचें दिए विधि से मलाई का देसी घी बना सकते है। शुद्धता की गारंटी और पैसे भी बचेंगे। इसे बनाना बहुत आसान होता है। मलाई से देसी घी बनाने में बहुत समय लगता है, पर जब आप अपने बनाए घी की सुगंध महसूस करेंगे तब आप सब भूल जाएँगे। मलाई से देसी घी व् खोया रेसिपी/ विधि हिन्दी व इंग्लीश (English) में उपलब्ध है।
Ghee from Malai (Cream) Recipe gives you 4 delicious dishes to eat in 3 steps/ मलाई से देसी घी विधि से आप 3 चरण में 4 स्वादिष्ट व्यंजन पा सकते है:-
स्टेप 1: मलाई बनाने की विधि।
स्टेप 2: घर का ताज़ा सफेद मक्खन।
स्टेप 3: ताज़ा खोया और शुद्ध देसी घी।
स्टेप 1: ताज़ी मलाई निकालने का तरीका/ Prepare Ghar ka Fresh Cream:-
- ताज़ा दूध उबालिए।
- दूध को छन्नी से ढकिये, ठंडा होने के लिए रख दे।
- ठंडा होने पर आप दूध पर हलकी परत मलाई की देखेंगे।
- अब दूध रेफ्रिजरेटर में रखे।
- 4 घंटे बाद, ठंडा होने पर, आप एक मोटी परत दूध पर देखेंगे।
- चाकू से चारो तरफ मलाई को अच्छे से निकालें।
- आप छेद वाली करछुल से उसे निकालिए।
- बाउल में रखें।
- यह मलाई है।
स्टेप 2: मक्खन निकालने का तरीका/ Prepare Ghar ka Fresh White Butter (Makhan):-
Ingredient: कम से कम 2 कप ताज़ी मलाई
- एक गहरा कटोरा लीजिए।
- अब मलाई कटोरे में डालिए और करछुल से ज़ोर से घुमाए।
- आप बिना रुके मलाई में करछुल घूमाते जाइए।
- आप देखेंगे पहले मलाई पानी सी होगी और फिर घुमाने पर गाढ़ा होता जाएगा।
- अब सफेद मक्खन, दूधिया पानी से अलग हो जाएगा।
- सफेद मक्खन को दूधिया पानी से निकाले।
- अब मक्खन को आप पानी से धो ले।
- आपका सफेद मक्खन खाने के लिए तैयार है।
स्टेप 3: खोया और देसी घी बनाने की विधि/ Prepare fresh Khoya and Pure (Desi) Ghee:-
- कड़ाही लीजिए।
- उसे तेज आँच पर चढ़ाए।
- आप इसमें मक्खन को डालिए और चलाइए, जिससे वो कड़ाही के तल्ले में न चिपके।
- आप मक्खन को पिघलते हुए देखेंगे।
- Note – घी बनाते वक़्त आपको थोड़ी थोड़ी देर में करछुल से चलाते रहना है, जब तक घी बन न जाए।
- अब उबाल का इंतेज़ार करे, फिर गैस धीमी करे।
- थोड़ी देर बाद सफेद मक्खन का रंग भूरा हो जाएगा।
- थोड़ी थोड़ी देर में करछुल से चलाते रहना है।
- थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की चारो तरफ से घी निकल रहा है।
घी दिख रहा है
- थीमी आंच पर रखें, थोड़ी देर में पूरा घी निकल आएगा, आप करछुल से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहे।
- घी जब एकदम बनने वाला होता है तो उसमें झाग बनता है, अगर वो आपकी बर्तन से बाहर निकल रहा हो तो उसमें पानी के छींटे दे दें और आंच धीमी कर ले।
- आपका शुद्ध देसी घी बन गया है।
- आप देख सकते है की घी उपर तैर रहा है और नीचे भूरे रंग का खोया है।
- शुद्ध देसी घी को ठंडा होने दीजिए।
- अब एक डब्बा और छन्नी लीजिए, और घी को छान कर डब्बे में डालिए।
- अब आपका घी खोए से अलग हो गया है।
- अब खोआ को करछुल से दबाये, ताकि बचा हुआ घी भी निकल जाये।
- जब डब्बे में घी ठंडा हो जाए तब आप ढक्कन लगा कर उसे रेफ्रिजरेटर में रख दीजिए।
- आपका शुद्ध देसी घी व् खोया इस्तेमाल के लिए तैयार है।
- ध्यान दे– खोया बहुत काम आता है।
- आप खोए से बहुत स्वादिष्ट मिठाइया व सब्जियाँ बना सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।