X

रवा/ सूजी का उपमा बनाने की विधि/ रेसिपी Rava/ Sooji Upma Recipe

Upma

रवा/ सूजी का उपमा दक्षिण भारत की डिश है, बहुत स्वादिष्ट व सेहतमंद। बनाने में आसान, आप सूजी का उपमा नाश्ते में परोसे व खाने के समय भी खा सकते है। सूजी का उपमा विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

4 लोगो के लिए Serves 4 Persons

रवा/ सूजी का उपमा बनाने के लिए सामान Ingredients of Rava/Sooji Upma :-

  • 75 ग्राम सूजी।
  • 400 मिली लीटर पानी।
  • 2 बड़ा चम्मच तेल।
  • आधा चम्मच राई।
  • एक चुटकी अद्रक।
  • एक चम्मच चना दाल।
  • एक चम्मच उरद दाल।
  • 2 चम्मच मूँग फली दाना।
  • एक बारीक कटी प्याज़।
  • हरी मिर्च दो टुकड़ो में।
  • 1 चम्मच नमक।

रवा/ सूजी का उपमा बनाने की विधि How to prepare Rava/ Sooji Upma:-

  • कड़ाही को गैस पर  तेज आँच पर रखे।
  • उसमें तेल डाले, जब थोड़ा गरम हो जाए तब मूँगफली भूने और उसे अलग रख दे।
  • गैस धीमी आँच पर करिए।
  • अब राई डालिए, जब वो फूटने लगे तब अद्रक व प्याज डालिए और हरी मीरचा।
  • अब चना दाल व उरद दाल डालिए।
  • प्याज हल्की भूनी होनी चाहिए।

Upma Masala उपमा मसाला

  • अब मूँगफली उसमें डालिए।
  • अब पानी मिलाइए।
  • नमक मिलाइए।
  • गैस तेज आँच पर करिए।
  • उबलने का इंतेजार करिए।
  • अब करछुल कड़ाही में डालिए।
  • बाए हाथ से सूजी डालिए और दाहिने हाथ से करछुल से हिलाए जिससे की गाँठे न पड़े।
  • ऐसा करने से उपमा चिकना बनेगा।
  • अब गैस हल्की आँच पर करे और  5 मिनिट के लिए ढक्कन से ढक दीजिए।
  • अब गैस बंद कर दीजिए और 5 मिनिट के लिए छोड़ दीजिए।
  • उपमा तैयार है आप इसे गरम गरम परोसे।

रवा/ सूजी का उपमा Rava/ Sooji Upma

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
रवा/ सूजी का उपमा बनाने की विधि Rava/ Sooji Upma Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4.5 Based on 23 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.