दालें हमारे रोजमर्रा के खाने का हिस्सा है क्योंकि ये सेहत से भरपूर है। उरद चना दाल आप खायेगें तो रोज बनाएँगे क्योंकि ये स्वाद में बहुत अच्छी है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको भाती है। उरद चना दाल बनाने में आसान है और स्वाद में लाजवाब है। आप जरूर बना कर देखें। उरद चना दाल बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
उरद चना दाल का सामान Ingredients for Urad Chana Dal:-
- उरद दाल – 100 ग्राम।
- चना दाल – 30 ग्राम।
- लौकी – 150 ग्राम।
- पानी – 400 मिली लीटर।
- जीरा साबुत – 1 छोटा चम्मच।
- हींग – आधा छोटा चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच।
- हल्दी पाउडर – डेढ़ छोटे चम्मच।
- धनिया पाउडर – डेढ़ छोटे चम्मच।
- नमक – डेढ़ छोटे चम्मच।
- देसी घी – 1 बड़ा चम्मच।
- प्याज – 1 छोटी।
- हरी मिर्च – 2 बीच से कटी हुई।
उरद चना दाल बनाने की विधि How to prepare Urad Chana Dal:-
- पहले उरद दाल चना दाल आधे घंटे के लिए भिगो दीजिये।
भीगी उरद चना दाल urad chana dal soaked
- लौकी को छोटे टुकड़ों में काटें।
- अब कुकर लीजिये, तेज़ आंच पर रखें, उसमें भीगी हुई दाल और लौकी डालिये और पानी डालिये।
- अब डेढ़ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व् धनिया पाउडर डालिये साथ में नमक मिलाइये।
कुकर में in cooker
- 4-5 सिंटी होने के बाद गैस बंद करें।
- दाल को स्टीम में रहने दें।
- अब दाल कटोरे में निकालें।
- अब एक छोटी प्याज लें और बारीक़ कांटे, हरी मिर्च के दो टुकड़े करें।
प्याज कटी हुई chopped onion
- अब दाल तड़का तैयार करते है।
- कड़ाही तेज़ आंच पर लें, देसी घी डालें, गरम होने पर हींग व् जीरा डालें और प्याज और हरी मिर्च मिलाएं।
हींग जीरा देसी घी में asafetida, cumin seed in Pure ghee
step 1
- जब प्याज भूरी हो जाये उसमें आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
दाल तड़का तैयार है dal tadka ready
- तड़के को दाल पर डालें।
- आपकी स्वादिष्ट उरद चना दाल परोसने को तैयार है।
- आप इसे रोटी, चावल व् सब्जी के साथ परोसे, खाने का स्वाद बहुत बढ़ जायेगा।
- ढाबे वाली दाल फ्राई, मसूर दाल व् अरहर दाल बनाने की विधि जरूर देखें।
उरद चना दाल Urad Chana Dal
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।