X

अरबी की सूखी सब्जी बनाने की विधि Arbi ki sukhi sabji Recipe

अरबी की सब्जी को मैने बहुत आसान तरह से बनाया है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते है क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट और कुरमुरी हो जाती है। यह खाने का स्वाद बढ़ा देती है। आप अरबी की सब्जी पराठेपूरी के साथ परोसे। इस सब्जी में कच्ची अरबी को लम्बाई में काटते है, बच्चों को यह बहुत पसंद आती है, उन्हें यह फिंगर चिप्स जैसी लगती है, आप इसे जरूर बना कर देखें। अरबी की सब्जी विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

अरबी की सूखी सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of  Arbi ki sukhi sabji:-

  • 500 ग्राम अरबी।
  • 2 बड़े चम्मच तेल।
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन।
  • 1 छोटा चम्मच जीरा।
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग।
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
  • 1 छोटा चम्मच नमक।
  • 20 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।

अरबी की सूखी सब्जी बनाने की विधि How to prepare  Arbi ki sukhi sabji:-

  • अरबी को धोकर, छीलकर लम्बाई में काटलें।

लम्बाई में काटलें cut longitudinal

  • एक भारी तल्ले की कड़ाही ले और उसमें तेल डाले।
  • कड़ाही तेज आंच पर रखे और गरम होने पर तेल में हींग,अजवाइन, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व् नमक डाले, अब अरबी डाल कर अच्छे से मिलाये।

अजवाइन, हींग, जीरा carom seed, asafetida and cumin seed

लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी मिलाएं add red chili, coriander turmeric

  • गैस धीमी करे, ढक्कन से ढकें।

कड़ाही में डालें in kadahi

ढक्कन से ढके cover with lid

  • धीमी आंच पर पकने दे, थोड़ी थोड़ी देर में चलाये, हर बार ढक्कन से ढकें तब तक जब तक सब्जी पक न जाये।
  • आप देखेंगे अरबी का रंग लाल लाल हो रहा है और करारी भी हो रही है।

step 1

step 2

step 3

  • धनिया पत्ती डाले।

धनिया पत्ती मिलाएं add coriander leaves

अरबी की सूखी सब्जी Arbi ki sukhi sabji

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
अरबी की सूखी सब्जी बनाने की विधि Arbi ki sukhi sabji Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4 Based on 7 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.